भालू के हमले मे दो महिलाएं गंभीर

भालू के हमले में दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल । गजोली  गांव की रहने वाली हैं महिलाएं । जंगल मे घास काटने के दौरान हुआ हमला।  दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में किया भर्ती। गिरीश गैरोला वन क्षेत्राधिकारी बड़ाहॉट रेंज रविन्द्र पुंडीर ने बताया कि मंगलवार सुबह 10:00 बजे गांव के पास ही बनी पुलिया के पास […]

भालू के हमले में दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल । गजोली  गांव की रहने वाली हैं महिलाएं । जंगल मे घास काटने के दौरान हुआ हमला।  दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में किया भर्ती।

गिरीश गैरोला

वन क्षेत्राधिकारी बड़ाहॉट रेंज रविन्द्र पुंडीर ने बताया कि मंगलवार सुबह 10:00 बजे गांव के पास ही बनी पुलिया के पास रिंगाल की झाड़ियों में छुपे हुए भालू ने घास काटने जा रही दो महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया।

ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है।  एक महिला की उंगली में चोट आई है, जबकि दूसरी महिला की आंख बाल-बाल बच गई है । आंख और नाक के बीच में महिला को चोट आई है।

रेंज अधिकारी  ने बताया कि सर्दियों में खाने की तलाश में भालू ऊंचाई वाले क्षेत्रों से नीचे उतर आते हैं। उन्होंने बताया ग्रामीण महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए कुछ धनराशि दी गई है और पूरा मामला आगे कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts