भूगोल तो बदलना, पर गोल मत होना

आजकल उत्तराखंड के मुख्य सचिव रामास्वामी कुछ परेशान से चल रहे हैं। अक्सर अस्वस्थ रहने वाले रामास्वामी जब मुख्य सचिव नहीं बने थे, तब अधिकांश मीटिंग इस हिसाब से तय होती थी कि स्वामी जी उस दिन सचिवालय में हैं कि नहीं। उनकी मुख्य सचिव बनने की हसरत तो पूरी हो गई, लेकिन सितारे आजकल […]

आजकल उत्तराखंड के मुख्य सचिव रामास्वामी कुछ परेशान से चल रहे हैं। अक्सर अस्वस्थ रहने वाले रामास्वामी जब मुख्य सचिव नहीं बने थे, तब अधिकांश मीटिंग इस हिसाब से तय होती थी कि स्वामी जी उस दिन सचिवालय में हैं कि नहीं। उनकी मुख्य सचिव बनने की हसरत तो पूरी हो गई, लेकिन सितारे आजकल गर्दिश में हैं। ऊपर से उत्तर प्रदेश का सीएम बदल जाने के बाद तो दहशत और भी ज्यादा है। आजकल मुख्य सचिव साहब वास्तु और गृह नक्षत्रों के चक्कर में पड़ गए लगता है। उनके साथ के अधिकारियों ने साहब के ऑफिस का पूरा भूगोल बदल डाला है। सुना तो यहां तक है कि वास्तुशास्त्री की सेवाएं लेने के लिए सरकारी हैलीकॉप्टर का खूब प्रयोग हो रहा है। वैसे जरूरत क्या है साहब, आप तो बस रबर स्टैम्प बनके रहिए। सरकार के कामकाज पर प्रकाश डालने के लिए ओमप्रकाश जी हैं ना!

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts