मशरूम गर्ल दिव्या रावत को मशरूम प्लांट बंद कराने की धमकी ! दिव्या ने दी थाने में तहरीर

पहली दिसंबर की देर शाम 8:30 पर के मशरूम प्लांट में ट्रेनिंग के दौरान मशरूम गर्ल और उत्तराखंड में मशरूम की ब्रांड अंबेसडर दिव्या रावत के घर पर उनके पड़ोस में रहने  वाले 15-16 लोगों ने घेराव कर दिया। केवल उनके कुत्ते के भौंकने की बात पर ही लोग नाराज हो गए। उन्होंने धमकी दी […]

पहली दिसंबर की देर शाम 8:30 पर के मशरूम प्लांट में ट्रेनिंग के दौरान मशरूम गर्ल और उत्तराखंड में मशरूम की ब्रांड अंबेसडर दिव्या रावत के घर पर उनके पड़ोस में रहने  वाले 15-16 लोगों ने घेराव कर दिया।
केवल उनके कुत्ते के भौंकने की बात पर ही लोग नाराज हो गए।
उन्होंने धमकी दी और कहा कि वह यह प्लांट बंद करवा देंगे। दिव्या कहती है कि उनके घेराव करने के लिए आई भीड़ में से तीन लोगों ने कहा कि वह मशरूम को पूरे उत्तराखंड से ही उखाड़ फेंकेंगे और शुरुआत मोथरोवाला से ही करेंगे इससे दिव्या रावत के समर्थकों में काफी गुस्सा है और उनका मानना है कि लोग कुत्ते के भौंकने से उतने परेशान नहीं हैं जितने उनकी प्रसिद्धि से हैं।
 दिव्या रावत ने नेहरू कॉलोनी थाने में इसकी शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें कुछ असामाजिक तत्व कई महीने से परेशान कर रहे हैं और आज 9:00 बजे के आसपास 15:20 लोगों ने उनके मशरूम प्लांट का घेराव किया और प्लांट बंद करने की धमकी दी।
 दिव्या रावत कहती है कि वह सिर्फ विनोद सिंह रांगड़ नाम के व्यक्ति को ही पहचान पाई। दिव्या रावत ने अपनी तहरीर में कहा है कि उन्हें काफी दिनों से अपने प्रति किसी साजिश के होने का अंदेशा था।
 दिव्या रावत पहले भी इस तरह की अभद्रता की शिकायत एकाधिक बार ग्राम प्रधान से कर चुकी हैं। दिव्या बताती हैं कि ट्रेनिंग के दौरान उनके कुत्ते के भौंकने से ही पड़ौस मे रहने वाले कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और आपत्तिजनक कमेंट किए।
 नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष ने जांच करके कार्यवाही करने की बात कही है। दिव्या रावत अंदेशे जताते हुई कहती हैं कि इस साजिश के पीछे कुछ राजनीतिक कारण हैं।

Also Read This

एक्शन : भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन । पीड़िता को दिलाई 25 नाली पैतृक भूमि

नैनीताल, 06 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडी नैनीताल जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक असहाय महिला को उसकी 25...

जॉब्स अपडेट : एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर भर्ती, ₹2 लाख तक मिलेगी सैलरी

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Limited) ने डिप्टी मैनेजर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

Related Posts