मानसून में उत्तराखंड की ये लोकेशन हैं जन्नत!

यूं तो देशभर के टूरिस्ट गर्मी से बचने के लिए अप्रैल से ही पहाड़ों का रुख कर लेते हैं और जून के अंत तक बच्चों की छुट्टियां खत्म होते-होते वापस भी लौट जाते हैं। भूस्खलन और आपदा के डर से टूरिस्ट उत्तराखंड का रुख कम ही करते हैं, किंतु अब आप मानसून में भी लीजिए […]

lansdowne

यूं तो देशभर के टूरिस्ट गर्मी से बचने के लिए अप्रैल से ही पहाड़ों का रुख कर लेते हैं और जून के अंत तक बच्चों की छुट्टियां खत्म होते-होते वापस भी लौट जाते हैं। भूस्खलन और आपदा के डर से टूरिस्ट उत्तराखंड का रुख कम ही करते हैं, किंतु अब आप मानसून में भी लीजिए उत्तराखंड की पहाडिय़ों का मजा।
उत्तराखंड में कई ऐसे खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट हैं, जहां जाने के लिए सड़कें बरसात में सुरक्षित रहती हैं और मानसून में इन स्थानों का नजारा गर्मी के सीजन से सौ गुना बेहतर होता है। इन स्थानों में लैंसडौन से लेकर मसूरी और देहरादून जैसे स्पॉट बेहतरीन कोटद्वार से कण्र्वाश्रम और पौड़ी आदि मानसून के दौरान अलग ही छटा बिखेरते हैं। आप यहां गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों में ठहर सकते हैं। ऑफ सीजन होने की वजह से आपको जेब भी ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी। रानीखेत, हरिद्वार, कार्बेट पार्क से लेकर बरसात खत्म होते-होते आप फूलों की घाटी और अल्मोड़ा की नयनाभिराम पहाडिय़ों का लुत्फ उठा सकते हैं। आजकल वेबसाइट पर इन स्थानों से संबंधित तमाम जानकारियां आसानी से गूगल की जा सकती हैं। हालांकि आपको मानसून के सीजन में एक और बेहतरीन स्थान चोपता और वाण आदि स्थानों में जाने से बचना चाहिए, क्योंकि इस इलाके में मानसून के दौरान भूस्खलन अधिक मात्रा में होता है।

Also Read This

बड़ी खबर: हंगामे के बीच खत्म हुआ विधानसभा सत्र । अनुपूरक बजट पास; 10 विधेयक पारित

गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच संपन्न हो गया। सदन में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक...

एस. जी. आर. आर यूनिवर्सिटी में फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बीपीटी एवं एम पी टी के नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का भव्य स्वागत

यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को दी बधाईदेहरादून. श्री गुरु राम राय...

Related Posts