मुख्य सचिव के इस्तीफे  की चर्चा। सीएम ने नकारा

उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के इस्तीफे की चर्चा सत्ता के गलियारों में काफी जोरों पर चल रही है।  हालांकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया के पूछने पर बताया कि ऐसा कुछ नहीं है।  सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने अपना वीआरएस आवेदन […]

उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के इस्तीफे की चर्चा सत्ता के गलियारों में काफी जोरों पर चल रही है।
 हालांकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया के पूछने पर बताया कि ऐसा कुछ नहीं है।
 सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने अपना वीआरएस आवेदन किया है, जिसे अभी स्वीकार नहीं किया गया है।
 फिलहाल चर्चा यह है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद इस पर फैसला किया जाएगा। गौरतलब है कि आईएएस लॉबी का एक गुट जानबूझकर इस तरह की चर्चाओं को हवा दे रहा है।
 मुख्य सचिव के निजी सचिव ने भी इस्तीफे की बात से इंकार किया है। गौरतलब है कि उत्पल कुमार सिंह को केंद्र सरकार के लिए भी इंपैनल किया जा चुका है किंतु अभी तक वहां से कोई बुलावा नहीं आया है, ऐसे में वीआरएस के लिए आवेदन की चर्चा होने से ब्यूरोक्रेसी में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
 कुछ का कहना है कि मन के मुताबिक फ्री हैंड न मिलने से मुख्य सचिव केंद्र सेवा में जाने अथवा वीआरएस देने के लिए विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts