मेरे पीआरओ से बात करो

पूरे देश में आजकल पौड़ी-पौड़ी हो रखा है। पौड़ी विधानसभा से मोदी लहर में जीतने वाले भाजपा के मुकेश कोली आजकल चर्चाओं में हैं। मुकेश कोली की जीत के बाद पौड़ी के लोगों ने सोशल मीडिया में खूब मजाक की कि मुकेश कोली और विराट कोहली बचपन में बिछड़े भाई हैं। विराट कोहली के साथ […]

पूरे देश में आजकल पौड़ी-पौड़ी हो रखा है। पौड़ी विधानसभा से मोदी लहर में जीतने वाले भाजपा के मुकेश कोली आजकल चर्चाओं में हैं। मुकेश कोली की जीत के बाद पौड़ी के लोगों ने सोशल मीडिया में खूब मजाक की कि मुकेश कोली और विराट कोहली बचपन में बिछड़े भाई हैं। विराट कोहली के साथ सोशल मीडिया में नाम जुडऩे के साथ मुकेश कोली ने विराट कोहली के सुपर स्टार अंदाज में जनता से बात करनी शुरू कर दी। अब पौड़ी विधानसभा का कोई भी याचक यदि अपने क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली के पास किसी बात को लेकर जाता है तो मुकेश कोली बगल में खड़े युवा की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि अपनी समस्या मेरे पीआरओ को बताओ। बात यहीं खत्म नहीं होती। अगर किसी ने सीधे मुकेश कोली को फोन कर दिया तो वो फोन करने वाले को समझाते हैं कि उन्हें जो भी बताना है, पहले पीआरओ से बात करें। समस्या का समाधान न हो, तब उन्हें बताएं।
बहरहाल, मुकेश कोली के पीआरओ वाली बात आजकल पूरी पौड़ी विधानसभा में चर्चा बनी हुई है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts