ये बाबा साहेब का सम्मान है या अपमान ?

गिरीश गैरोला  उत्तराखंड मे मित्र पुलिस भले ही अपराधियों से मित्रता से पेश आती हो किन्तु महापुरुषों से पुलिस का कैसा व्यवहार है ये थाना कोतवाली उत्तरकाशी मे लगी इस तस्वीर से पता चलता है।  कोतवाली के कार्यालय मे सामने दीवार पर अपराधियों के नाम और उनके द्वारा कौन-कौन से अपराध अंजाम दिये गए हैं […]

गिरीश गैरोला 
उत्तराखंड मे मित्र पुलिस भले ही अपराधियों से मित्रता से पेश आती हो किन्तु महापुरुषों से पुलिस का कैसा व्यवहार है ये थाना कोतवाली उत्तरकाशी मे लगी इस तस्वीर से पता चलता है।
 कोतवाली के कार्यालय मे सामने दीवार पर अपराधियों के नाम और उनके द्वारा कौन-कौन से अपराध अंजाम दिये गए हैं और किन मामलों मे उनकी तलाश है, इसका विवरण चस्पा किया गया है। किन्तु आश्चर्य है कि इसके पास मे ही सटाकर संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की भी इसी से सटकर तस्वीर लगाई गयी है।
 अब सवाल ये है कि महापुरुषों को सम्मान दिया जा रहा है या उनका अपमान हो रहा है! ऐसा तो नहीं कि अपराधियों से पेश आते-आते पुलिस अच्छे और बुरे कि पहचान भूल गयी है।जाहिर है कि कार्यालयों में महापुरुषों की तस्वीर टांगना महज खानापूर्ति तक सीमित होता जा रहा है।न कोई उनके जीवन से प्रेरणा ले रहा है और न ही किसी को उनके सम्मान की परवाह है।
थाने के एक सिपाही सुझाव देते हैं कि पीएम नरेन्द्र मोदी को महापुरुषों के दिवसों  पर होने वाले कार्यक्रम को स्कूलों की ही तरह सभी कार्यालयों मे आयोजित किया जाना अनिवार्य कर दिया जाना चाहिये। 

Also Read This

बड़ी खबर: किसानों के नाम पर करोड़ों खेल । कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं पर उठे गंभीर सवाल

देहरादून/हल्द्वानी।कार्तिक उपाध्याय उत्तराखंड के कृषि और उद्यान विभाग से जुड़ी योजनाओं में खरीद, अनुदान, भुगतान और सरकारी राजस्व को लेकर किसान मंच उत्तराखंड ने अपने...

विधायक राजकुमार पोरी ने देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ मंगलमय जीवन के लिए 76 जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

जयप्रकाश पौड़ी गढ़वाल...... देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस पूरे देश में बड़े धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सभी विधायक एवं...

Related Posts