रामगंगा में मिली इतनी बड़ी मछली कि आप हैरान रह जाएंगे

उत्तराखंड अल्मोड़ा जिले के मानिला-डभरा के पास इनोलू गांव के पास में रामगंगा नदी से गौछ प्रजाति की विशाल मछली पकड़ी गई है। ये विशालकाय मछली( गौछ) लगभग 125 किग्रा की मानिला डबरा के पास रामगंगा नदी से गांव वालों को मिली है। रामगंगा नदी से पकड़ी गई यह मछली गौछ प्रजाति की है तथा […]

उत्तराखंड अल्मोड़ा जिले के मानिला-डभरा के पास इनोलू गांव के पास में रामगंगा नदी से गौछ प्रजाति की विशाल मछली पकड़ी गई है। ये विशालकाय मछली( गौछ) लगभग 125 किग्रा की मानिला डबरा के पास रामगंगा नदी से गांव वालों को मिली है। रामगंगा नदी से पकड़ी गई यह मछली गौछ प्रजाति की है तथा वजन में लगभग 125 किलो के आसपास की है। गांव तथा आसपास के इलाके में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं ।.
यह मछली गहरे पानी की मछली है तथा कम पानी में चल नहीं पाती है। संभवतया कम पानी की जगह पर आने के कारण यह मछली पकड़ी गई है। रामगंगा में स्थानीय निवासियों के मुताबिक गौछ मछलियां 300 किलो तक की भी देखी गई है।
इस प्रजाति की मछलियों पर एंगलिंग तथा करंट के कारण संकट खड़ा हो रहा है। क्षेत्र में इस तरह की मछलियां बहुत तेजी से कम हो रही है। यह मछली संरक्षित प्रजाति की बताई जा रही है और यदि वन विभाग ने इसका संज्ञान लिया तो इसे पकड़ने वाले ग्रामीणों पर मुसीबत आ सकती है जा रही है। इस मछली की लंबाई लगभग एक मीटर होती है तथा इसका वैज्ञानिक नाम बगेरियस बगेरियस है। यह इनलों गांव के पास मिली रामगंगा नदी से लाई गई थी।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts