रास्ते पर ट्रैकर की हार्ट अटैक से मौत

गिरीश गैरोला अगोडा -डोडीताल-दर्बा टॉप- हनुमान चट्टी ट्रैक पर 7 सदस्यीय दल में से मुंबई के मुरली की मौत हो गयी। 5 अक्टुबर को दल ने उत्तरकाशी की तरफ से ट्रैकिंग शुरु की थी और 7 अक्टुबर की रात 2:15 पर मुम्बई निवासी मुरली की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। मुम्बई का रहने वाला […]

गिरीश गैरोला

अगोडा -डोडीताल-दर्बा टॉप- हनुमान चट्टी ट्रैक पर 7 सदस्यीय दल में से मुंबई के मुरली की मौत हो गयी।
5 अक्टुबर को दल ने उत्तरकाशी की तरफ से ट्रैकिंग शुरु की थी और 7 अक्टुबर की रात 2:15 पर मुम्बई निवासी मुरली की हार्ट अटैक से मौत हो गयी।

मुम्बई का रहने वाला था ट्रैकर
घटना स्थल अपर यमुना वन प्रभाग के अन्तर्गत दर्बा टॉप से आगे नारसन बुग्याल के पास समुद्र तल से 4150 मीटर की ऊंचाई पर है। जो उत्तरकाशी से 28 किमी जबकि हनुमान चट्टी से 18 किमी दूर है। sdm भटवाड़ी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आपदा राहत टीम sdrf को मौके पर भेज दिया गया है।

पहले की मौतों से भी नही संभले

इससे पहले भी ऊंचाइयों पर स्थित चारों धामों में आने वाले अशक्त पर्यटकों की हृदय गति रुकने से मौतें होती रही हैं। इसी वर्ष 15 मई 2017 को भी एक पर्यटक यनकान गौड़ा की यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान मौत हो गई थी।

वह यहां पर परिजनों के साथ यात्रा पर आए थे।उनसे पहलेेेे यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले  5 यात्रियों की मौत  हो चुकी है। चार धामों को जोड़ दें तो अब तक  10 लोगों की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है। तीर्थाटन तथा पर्यटन गतिविधियां संचालित करने वाले अधिकारी यदि पर्यटक की आपातकालीन समस्या के लिए ऊंचाई अथवा अत्यधिक थकान से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्था करके रखें तो इन आकस्मिक मौतों से बचा जा सकता है।

Also Read This

बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्या के पति साहू को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत । दूसरी पीठ को भेजी याचिका

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। उत्तराखंड...

दावे बड़े, सुविधाएं बदहाल: शोपीस बना बीएसएनएल कार्यालय

विकासनगर। 28 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी पुराना सिम अपग्रेड कराने और नया सिम लेने के लिए त्यूणी के उपभोक्ता काट रहे विकासनगर के चक्कर, तीन...

Related Posts