रोहित की मौत की हो निष्पक्ष जांच : कमिश्नर से मिले सांसद बलूनी

निष्पक्ष और तेजी से हो रोहित शेखर तिवारी की मृत्यु की जांच : बलूनी राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी में दिवंगत नेता स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी जी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी की मृत्यु के कारणों की निष्पक्ष और शीघ्र जांच करने की मांग की है। […]

निष्पक्ष और तेजी से हो रोहित शेखर तिवारी की मृत्यु की जांच : बलूनी

राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी में दिवंगत नेता स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी जी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी की मृत्यु के कारणों की निष्पक्ष और शीघ्र जांच करने की मांग की है।

आज सांसद बलूनी ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से वार्ता की और कहा कि यह महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय है। स्वर्गीय तिवारी जी देश और उत्तराखंड की विराट विभूति रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम और भारत की राजनीति में उनका सम्मानजनक स्थान है। हाल ही में दिवंगत हुये तिवारी जी के परिवार के लिये रोहित का निधन वज्रपात से कम नहीं है।

सांसद बलूनी ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में उनके पुत्र रोहित के निधन को प्रथम दृष्टया हार्टअटैक समझा गया, किंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आशंका जाहिर की गई है कि रोहित की मृत्यु का कारण सामान्य नहीं है और पुलिस इस संबंध में अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

श्री बलूनी ने कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया है की शीघ्र निष्पक्ष तरीके से सच्चाई सामने आनी चाहिए, तिवारी जी के उत्तराखंड सहित देश-विदेश में अनगिनत शुभचिंतक इस घटना से स्तब्ध हैं, जितनी जल्दी हो सके मृत्यु के कारणों की जांच पूरी होनी चाहिए ताकि रोहित शेखर तिवारी के असमय निधन के कारणों का पता चल सके।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts