रोहित मर्डर मिस्ट्री : अंतरंग संबंध के दौरान दब गया होगा गला, पत्नी अपूर्वा का दावा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय तिवारी के पुत्र रोहित शेखर की हत्या को हादसा ठहराए जाने की कोशिश की जा रही है। रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा ने क्राइम ब्रांच के सदस्यों को पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला बयान दिया है कि वह 15-16 अप्रैल की रात को 1:30 बजे रोहित के कमरे में गई […]

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय तिवारी के पुत्र रोहित शेखर की हत्या को हादसा ठहराए जाने की कोशिश की जा रही है। रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा ने क्राइम ब्रांच के सदस्यों को पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला बयान दिया है कि वह 15-16 अप्रैल की रात को 1:30 बजे रोहित के कमरे में गई थी और उनके बीच अंतरंग संबंध बने थे। इस दौरान संभवत रोहित का गला और मुंह दब गया जिसके कारण हो सकता है कि उसकी मौत हो गई हो।
 पुलिस को अपूर्वा के इस कथन पर विश्वास नहीं है। पुलिस यह मान कर चल रही है कि अपूर्वा सुप्रीम कोर्ट की वकील है और अब वह इस हत्या को गैर इरादतन हत्या अथवा हादसे में तब्दील करने की कोशिश करके बचना चाहती है।
 पुलिस ने जब अपूर्वा से प्रति प्रश्न किया और पूछा कि यदि रोहित उस वक्त नशे में भी था और गलती से भी उसका गला दब गया तो फिर वह उसे तत्काल हॉस्पिटल क्यों नहीं ले गई ! इसका जवाब अपूर्वा के पास नहीं था। अपूर्वा बस इतना ही कह पाई कि रोहित को अनिद्रा की बीमारी थी और वह नींद की दवा खाकर सोता था इसलिए किसी ने भी उसे देर तक नहीं जगाया।
 हालांकि पुलिस भी यह मान कर चल रही है कि हत्या किसी उत्तेजना अथवा झगड़े के दौरान हो सकती है और यह किसी साजिश के तहत की गई हत्या नहीं लगती तो फिर से जांच की सुई वहीं जा कर अटक जाती है कि आखिर ऐसा संयोग कैसे हो गया कि घर में लगे 7 कैमरों में से रोहित के ही बेडरूम की तरफ लगे दो कैमरे खराब हैं।
 बहरहाल अब पुलिस फिर से फॉरेंसिक रिपोर्ट के सहारे ही समय बिता रही है। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार तक फॉरेंसिक रिपोर्ट आ जाएगी।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts