लगा कोई रेड पड़ गई!

सचिवालय के नजदीक की एक शराब की दुकान पर रोज की तरह चहल-पहल थी कि अचानक १५-२० खाकी वर्दी वाले दुकान की तरफ तेजी से लपके। इससे पहले कि वे दुकान तक पहुंचते, शराब विक्रेताओं की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने तत्काल शटर डाउन कर दिए। शराब विक्रेता समझ गए कि रेड पड़ […]

सचिवालय के नजदीक की एक शराब की दुकान पर रोज की तरह चहल-पहल थी कि अचानक १५-२० खाकी वर्दी वाले दुकान की तरफ तेजी से लपके। इससे पहले कि वे दुकान तक पहुंचते, शराब विक्रेताओं की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने तत्काल शटर डाउन कर दिए। शराब विक्रेता समझ गए कि रेड पड़ गई है। दुकान के अंदर से वे अपने मालिक को फोन मिलाए जा रहे थे और इधर बाहर से खाकी वर्दी वाले हाथों से दुकान पीट रहे थे। इतने में दुकान के बाहर पहुंच चुके मालिक तुरंत माजरा समझ गए और उन्होंने दुकान खुलवा दी।
दरअसल ये खाकी वर्दी वाले पुलिस के सिपाही नहीं, बल्कि सचिवालय के होमगार्ड के जवान थे, जिन्हें हाल ही में खाकी वर्दी पहनना अनिवार्य की गई है। उनकी छुट्टी शाम ६ बजे होती है और शुरू-शुरू में सीएम ने ६ बजे ही दुकान बंद करने का समय निर्धारित किया था। अब होमगार्ड वाले जल्दी में थे कि कहीं दुकान बंद न हो जाए।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts