वन विभाग में बंपर तबादले: किशन चंद ऑफिस अटैच, धीरज पांडे गए शासन।

वन विभाग में लगभग 2 महीने से लटकी आला अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट आखिरकार फाइनल हो ही गई। 8 अक्टूबर को डॉ रणवीर सिंह अपर मुख्य सचिव के हस्ताक्षरों से जारी हुई इस लिस्ट में 40 वन अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।  इसमें कई ट्रांसफर आश्चर्यजनक हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें […]

वन विभाग में लगभग 2 महीने से लटकी आला अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट आखिरकार फाइनल हो ही गई। 8 अक्टूबर को डॉ रणवीर सिंह अपर मुख्य सचिव के हस्ताक्षरों से जारी हुई इस लिस्ट में 40 वन अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।
 इसमें कई ट्रांसफर आश्चर्यजनक हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें विभागीय मंत्री की भी नहीं चली।काफी लंबे समय से विवादों में घिरे रहे राजाजी पार्क के उपनिदेशक किशनचंद को ऑफिस अटैच कर दिया गया है तो पूर्व पुलिस जनरल सिद्धू के खिलाफ कार्यवाही करने वाले धीरज पांडे को शासन में अपर सचिव बनाया गया है।
 साफ छवि के लिए विख्यात संजीव चतुर्वेदी को छेड़ा तक नहीं गया। यह उम्मीद जताई जा रही थी कि जीरो टॉलरेंस की सरकार उन्हें वन विभाग की विजिलेंस महकमे में जगह देगी। किंतु ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के कुछ मंत्रियों से न बनने की वजह से उन्हें यहां भी किनारे रखा गया है। इन स्थानांतरण में यह ट्रेंड देखने को मिला है कि जो अधिकारी अभी तक फील्ड में थे उन्हें कार्यालयों में जगह दी गई है तो जो अभी तक कार्यालयों में थे उन्हें फील्ड में तैनात किया गया है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts