वायरल वीडियो : दबंग कैबिनेट मंत्री के छोटे सुपुत्र की दबंगई। अब यही देखना बाकी बचा था !!

कृष्णा बिष्ट  उत्तराखंड के शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पांडे तो अक्सर अपने दबंग कारनामों के लिए सुर्खियों में रहते ही हैं, अब उनके बेटे अतुल तथा अंकुर पांडे भी दो हाथ आगे निकलते दिख रहे हैं।  देखिए वीडियो  https://youtu.be/yPnzz94XRp4  ताजा मामला देवरिया के टोल टैक्स बैरियर का है जहां पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे […]

कृष्णा बिष्ट 
उत्तराखंड के शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पांडे तो अक्सर अपने दबंग कारनामों के लिए सुर्खियों में रहते ही हैं, अब उनके बेटे अतुल तथा अंकुर पांडे भी दो हाथ आगे निकलते दिख रहे हैं।
 देखिए वीडियो 

https://youtu.be/yPnzz94XRp4

 ताजा मामला देवरिया के टोल टैक्स बैरियर का है जहां पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के छोटे सुपुत्र अंकुर पांडे ने टोल कर्मियों से जमकर बदतमीजी की। पहले अंकुर पांडे ने टोल कर्मियों के साथ जमकर अभद्रता की और फिर बिना टोल टैक्स दिए हुए भाग खड़े हुए।
 यह वीडियो बताता है कि मंत्री संत्रियों के पुत्रों के सामने कानून व्यवस्था किस तरह लाचार है !
 गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही अवैध खनन की ट्रॉलियों को छुड़वाने के लिए कुंडेश्वरी चौकी में जमकर हंगामा कर चुके अरविंद पांडे सहित 100 समर्थकों पर सरकारी काम में बाधा डालने और हंगामा मचाने का मुकदमा दर्ज है।
 लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन 11अप्रैल को कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के बड़े पुत्र अतुल पांडे अपने पिता के सरकारी गनर के साथ पोलिंग बूथों पर घूमकर सुर्खियां बन चुके हैं और अब छोटे सुपुत्र भी पीछे भला क्यों रहे !
 शायद पब्लिक को ऐसे ही नेता रास आते हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts