वायरल वीडियो : भाजपा सांसद ने भाजपा विधायक को जूतों से पीटा। दोनो तलब

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (संत कबीर लोकसभा क्षेत्र) में जिला योजना की बैठक में भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने भाजपा के ही विधायक राकेश सिंह बघेल को जूते मार मार कर पीट डाला। इसका वीडियो वायरल हो गया। अब भाजपा आलाकमान ने दोनों को तलब कर दिया है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/KbcE6e4l6Yo संत कबीर नगर लोकसभा […]

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (संत कबीर लोकसभा क्षेत्र) में जिला योजना की बैठक में भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने भाजपा के ही विधायक राकेश सिंह बघेल को जूते मार मार कर पीट डाला। इसका वीडियो वायरल हो गया। अब भाजपा आलाकमान ने दोनों को तलब कर दिया है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/KbcE6e4l6Yo

संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र में जिला योजना की बैठक के दौरान क्षेत्र के सांसद शरद त्रिपाठी की किसी बात को लेकर भाजपा के मेहदावल क्षेत्र के विधायक राकेश सिंह बघेल से कहासुनी हो गई। उत्तेजित सांसद ने जूता निकालकर सभी मीडिया कर्मियों और अधिकारियों के सामने ही विधायक को पीटना शुरू कर दिया।

सांसद शरद त्रिपाठी योजना के सिलापट्ट में अपना नाम न होने के कारण नाराज थे और इसी बात को लेकर भाजपा के विधायक राकेश सिंह से भिड़ गए। प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन उस समय योजना समिति की बैठक में शामिल थे, लेकिन वह भी बीच-बचाव न कर पाए।

पुलिस अधिकारियों को बीच में आकर झगड़ा खत्म कराना पड़ा। अब भाजपा आलाकमान ने दोनों को तलब कर दिया है। सोशल मीडिया में यह वीडियो काफी चटकारे ले कर देखा जा रहा है।

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts