वासना में अंधी कामिनी ने किया कुछ ऐसा कि सुनकर रूह कांप जाएगी

कृष्णा बिष्ट   जसपुर के एक मोहल्ले में रहने वाली कामिनी की मोहल्ले के ही मुनेश से ऐसी आंखें चार हुई कि उसने अपने ही परिवार के सारे सदस्यों को कोल्ड ड्रिंक में जहर पिला दिया । परिवार में 5 सदस्य थे। पांचों की कोल्ड ड्रिंक पीकर तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें आनन-फानन में नजदीकी […]

कृष्णा बिष्ट  

जसपुर के एक मोहल्ले में रहने वाली कामिनी की मोहल्ले के ही मुनेश से ऐसी आंखें चार हुई कि उसने अपने ही परिवार के सारे सदस्यों को कोल्ड ड्रिंक में जहर पिला दिया ।
परिवार में 5 सदस्य थे। पांचों की कोल्ड ड्रिंक पीकर तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें आनन-फानन में नजदीकी MP सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी बमुश्किल जान बच पाई। युवती ने परिजनों को जहर देने की बात स्वीकार कर ली है। युवती ने कबूल किया कि वह अपने प्रेमी के साथ घर से भाग जाना चाहती थी लेकिन उसके परिवार के लोग ऐसा नहीं होने देते इसलिए उसने उन को जहर देकर मारने का षड्यंत्र रचा।
पुलिस ने लड़की को अपने साथ कोतवाली लाकर हिरासत में ले लिया। युवती का प्रेमी फिलहाल फरार चल रहा है।
युवती के पिता डॉली राम .दादी  लाजवंती के साथ साथ युवती की माता सरला तथा भाई जितेश तथा मनोज की हालत अब खतरे से बाहर है।
डॉक्टर एम पी सिंह ने बताया कि इन सभी को बेहोशी की हालत में मोहल्ले वालों ने शनिवार की रात 11:00 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की सुबह को बमुश्किल उनकी हालत सामान्य हो पाई
हालांकि पुलिस को अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(फोटो साभार मंगल भूमि टाइम्स)

Also Read This

बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्या के पति साहू को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत । दूसरी पीठ को भेजी याचिका

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। उत्तराखंड...

दावे बड़े, सुविधाएं बदहाल: शोपीस बना बीएसएनएल कार्यालय

विकासनगर। 28 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी पुराना सिम अपग्रेड कराने और नया सिम लेने के लिए त्यूणी के उपभोक्ता काट रहे विकासनगर के चक्कर, तीन...

Related Posts