विधानसभा मे हुआ योग :हर माह 21तारीख को होगा कार्यक्रम

देहरादून, 21 जुलाई।विधानसभा परिसर में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल की उपस्थिति में योग कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रों के उच्चारण से किया गया।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल  द्वारा उत्तराखंड विधान सभा में प्रत्येक माह की 21 तारीख को योग कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गयी थी।

वैदिक मंत्रों के उपरांत व्यायाम किया गया, जिसमे अविरल योग संस्थान, ऋषिकेश के प्रशिक्षकों द्वारा विशेष योग सिखाया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी में योग को लेकर ख़ासा उत्साह दिखाई दे रहा है।उन्होंने योग को दिनचर्या में शामिल करने की बात कही।उन्होंने कहा योग करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है कि जो दिन भर के कामों के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्राणायाम योगासन के बारे मे अपने अनुभवों को बताया कि हमारा शरीर शुद्ध ऑक्सीजन के बिना प्राणवान नहीं रह सकता है। मनुष्य को योग प्राणायाम करने, दीर्घ श्वास लेने व छोड़ने से ऑक्सीजन की पूर्ति होती है। उन्होंने कहा कि प्राणायाम से व्यक्ति के अंदर ऊर्जा का संचार होता है। योग से कैंसर, किडनी, हार्ट, शुगर जैसे रोग को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। मानसिक तनाव दूर होता है।

अविरल योग संस्थान के डा. सुरेंद्र प्रसाद रयाल ने योग प्रशिक्षण देते हुए कहा कि रोग मुक्त होना है, तो हमें योग की शरण में जाना ही होगा। यदि विभिन्न बीमारियों पर विजय पाना चाहते है तो रोग के अनुसार सही योगासन का चुनाव करना बेहद जरुरी है।  इस दौरान डा. सुरेंद्र प्रसाद रयाल ने विधानसभा के कर्मचारियों को रोग के अनुसार योग की जानकारी भी थी।

इस अवसर पर विधानसभा सचिव जगदीश चंद, नाड़ी रोग विशेषज्ञ डा. शिल्पा, अविरल योग संस्थान के डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद रयाल, पूजा नौटियाल, ममता रयाल, सुनील रयाल, शालिनी जोशी एवं विशेष कार्याधिकारी किया ताजेंद्र सिंह नेगी, उपसूचना अधिकारी भारत सिंह चौहान सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts