वीडियो: उत्तराखंड भाजपा के गुंडा विधायक की गांधीगीरी

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के किच्छा में एक गांधीगिरी वाला गुंडा विधायक कैमरे में कैद हुए है। विधायक ने गांधीगिरी में गुलाब का फूल देते हुए ठेकेदारों से कहा कि अगर उन्होंने काम कर दिया तो अच्छा है, नहीं तो अगले बार वो ठेकेदार का पूरा सामान उठाकर फैंक देंगे। उधम सिंह नगर जिले के […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के किच्छा में एक गांधीगिरी वाला गुंडा विधायक कैमरे में कैद हुए है। विधायक ने गांधीगिरी में गुलाब का फूल देते हुए ठेकेदारों से कहा कि अगर उन्होंने काम कर दिया तो अच्छा है, नहीं तो अगले बार वो ठेकेदार का पूरा सामान उठाकर फैंक देंगे।
उधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित टोल प्लाजा पर आज रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।

देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/WhwornOIHk8

विधायक राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.)74 के निर्माण में आ रही देरी से खफा होकर विरोध जताने पहुंचे थे। विधायक राजकुमार ठुकराल ने आज एन.एच.74 की कार्यदायी संस्था गल्फार कम्पनी द्वारा लगाए गए, लालपुर टोल प्लाजा पर गड्डों को जल्द भरने को लेकर अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विरोध किया।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/cjFb2dMBWNY

विधायक ने एन.एच.ठेकेदारों को गुलाब का फूल देते हुए कहा कि ये हमारी गांधीगिरी है और अगर काम नहीं हुआ तो वो लोग उनका रौद्र रूप भी देखेंगे। उन्होंने कार्य पूरे होने तक टोल प्लाजा को बन्द करने की भी मांग की है। विधायक और उनके समर्थकों ने ठेकेदारों को ज्ञापन देकर सड़क को जल्द गड्ढा मुक्त करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि दुबई की गल्फर कंपनी को उन्होंने चेतावनी देते हुए जल्दी काम करने को कहा है, उनसे ये भी कहा है कि अन्यथा वो अपना सामान बांध लें।

विधायक ने कहा कि एक वर्ष पूर्व जब उन्होंने प्रदर्शन किया था तो उन्हें आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुए हैं। आज फिर वो चेतावनी दे रहे हैं, कि अगर काम नहीं हुए तो टोल प्लाजा नहीं रहेगा।

Also Read This

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

Related Posts