वीडियो : किराये पर लग्जरी गाडियाँ लेकर आगे रख देते थे गिरवी। ऐसे खुली करनी

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के केलाखेड़ा में अपनी अय्याशियों को पूरा करने के लिए किराए पर गाड़ी लेकर गिरवी रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक मुख्य आरोपी के दोस्त को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
उधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा में एक युवक को अमीर बनने का ऐसा शौक़ चढ़ा कि उसने इस तरह के कारोबार को अंजाम दे दिया। कारोबार भी ऐसा कि जिस पर किसी को कोई शक ना हो सके।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/sM9VI6uV2fI

युवक लोगों से चार पहिया वाहन टैक्सी चलाने के लिए लेता था और उसे गिरवी रखवा देता था। अचानक युवक की रोड दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के पास वाहन स्वामियों के शिकायत करने के बाद पुलिस ने मृत युवक के एक साथी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो इस चार सौ बीसी का खुलासा हुआ।

पुलिस ने दोस्त युवक को जेल भेज दिया है। केला खेड़ा थाना में अपने वाहन के गायब होने की तहरीर देकर अपने वाहन को वापस दिलाने की मांग की थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में 10 से अधिक लक्जरी गाड़ियों का होना पाया गया है।
आपको बता दें कि एक माह पूर्व सड़क हादसे का शिकार होकर जान गंवा चुके उत्तर प्रदेश निवासी राजा उर्फ रंजीत सिंह ने दर्जनों वाहनों को किराए पर लिया और कारोबार शुरु किया। लेकिन इस कारोबार में चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी मृतक राजा इन वाहनों को किराए पर लेकर आगे गिरवी रख दिया करता था।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी राजा की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना केलाखेड़ा में मोहम्मद आजम निवासी फिदानगर ने तहरीर देकर कहा कि उनके वाहन को राजा और दिनेश कश्यप (निवासी नन्दपुर नरकाटोपा) महीने भर के लिए किराए का एग्रीमेंट भरवाकर ले गए थे।

शिकायत में कहा गया है कि उनके द्वारा जानकारी लेने पर पता लगा कि आरोपियों ने वाहन किसी अन्य व्यक्ति को गिरवी रख दिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 10 वाहन के साथ एक आरोपी दिनेश को अपनी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए इन वाहनों की कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts