वीडियो: न्यायाधीशों ने भी डाला वोट

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के सूखाताल वार्ड में वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधांशू धूलिया, न्यायमूर्ति आलोक सिंह, न्यायमूर्ति मनोज तिवारी और न्यायमूर्ति एन.एस.धनिक ने अपने मत का प्रयोग किया। वरिष्ठ न्यायाधीश सुधांशू धूलिया सवेरे 8:30 बजे निजी कार और बिना सुरक्षाकर्मी के वोट डालने पहुंचे, लगभग एक घण्टे खड़े होकर उन्होंने अपना वोट डाला।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/d9DctpHloHM

इसके बाद लगभग दस बजे न्यायमूर्ति आलोक सिंह पहुँचे, इसके बाद न्यायमूर्ति एन.एस.धनिक लगभग 11 बजे पहुंचे। न्यायमूर्ति मनोज तिवारी लगभग 12 बजे बिना आई.डी.के पहुंचे।  इसके बाद न्यायमूर्ति घर जाकर आई.डी.लाए, इस वक्त उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मंजू तिवारी भी मौजूद रही। एस.डेल स्कूल में बनाए गए इस सूखाताल बूथ संख्या 86 में सवेरे से ही हल्की हल्की भीड़ रही। उच्च न्यायालय इसी बूथ क्षेत्र में पड़ता है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts