वीडियो :पूर्व मंत्री ने सड़क के गड्ढों में की धान की रोपाई

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में कांग्रेस के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने गड्ढों वाली पानी से भरी सड़क में धान रोपाई कर सरकार को तीखा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेताओं ने ही अपनी सरकार से दुखी होकर ये धान की पौध उन्हें दी हैं। सड़क की बदहाली और […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में कांग्रेस के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने गड्ढों वाली पानी से भरी सड़क में धान रोपाई कर सरकार को तीखा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेताओं ने ही अपनी सरकार से दुखी होकर ये धान की पौध उन्हें दी हैं।
सड़क की बदहाली और गड्ढों में भरे पानी को देखकर शायद ही कोई इसे सड़क का दर्जा देगा।
भाजपा सरकार के विकास को खोखला बताते हुए आज कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने अपने समर्थकों के साथ सड़क पर ही धान रोप दी।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/fTM8IDjulWk

आंदोलनकारियों की नाराजगी इस बात पर है कि, राज्य गठन के बाद से अब तक ट्रांजिट कैम्प से रूद्रपुर ज़िला मुख्यालय से जुड़ने वाली सड़क अब तक बदहाल है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/D6_ZqlGm1so

कांग्रेसी नेताओं ने स्थानीय लोगों के साथ भाजपा का विरोध करते हुए मुख्य सड़क पर धान की रोपाई की। जानकारी के अनुसार इस सड़क के निर्माण के लिए ख़ुद स्थानीय विधायक भी कई बार मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। हैरानी की बात ये है कि दो बार मुख्यमंत्री खुद भी इस सड़क का शिलान्यास कर चुके है, लेकिन आजतक इस सड़क की बदहाल तस्वीर कुछ नहीं बदली। मौके को भुनाते हुए आज पूर्व कैबिनेट मंत्री ने रोड पर धान की फ़सल लगाई, जिससे राज्य सरकार की विकास नीति पर सवाल खड़े होने लाजमी हैं।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts