वीडियो: फिर से धधकने लगे हैं गढ़वाल के जंगल

जगदम्बा कोठारी रूद्रप्रयाग* चार धाम यात्रा शुरू होते ही गढ़वाल के जंगल फिर से धधकने  लगे हैं। बीते दो दिनों से जनपद के भरदार, सौड़ी सहित जखोली की उत्तरी- दक्षिणी रेंज के दोनों जंगल भीषण अग्नी की चपेट मे हैं तो गीड़,चौकी, तिलवाड़ा सहित बचणस्यूं पट्टी के जंगल भीषण अग्नी मे जलकर स्वाहा हो रहे […]

जगदम्बा कोठारी

रूद्रप्रयाग* चार धाम यात्रा शुरू होते ही गढ़वाल के जंगल फिर से धधकने  लगे हैं। बीते दो दिनों से जनपद के भरदार, सौड़ी सहित जखोली की उत्तरी- दक्षिणी रेंज के दोनों जंगल भीषण अग्नी की चपेट मे हैं तो गीड़,चौकी, तिलवाड़ा सहित बचणस्यूं पट्टी के जंगल भीषण अग्नी मे जलकर स्वाहा हो रहे हैं। प्रदेश मे मानसून आने मे अभी काफी वक्त है। वन विभाग सीमित संसाधनो के चलते आग बुझाने मे नाकाम हो रहा है। जंगलों मे आग के चलते जहांं करोड़ो की वन सम्पदा स्वाहा हो रही है तो वहीं स्थानीय लोंगों को आंखों मे जलन व सांस लेने मे तकलीफ हो रही है। पालतू मवेशियों सहित जंगली जानवरों पर भी चारा पत्ती का संकट गहरा रहा है।

https://youtu.be/uKShImQSFhI

डीएफओ मयंक शेखर झा ने बताया कि आगजनी पर काबू पाने के लिए जनपद मे 35 क्रू स्टेशन और पहली बार जिले मे मोबाइल क्रू स्टेशन बनाया गया है। केदारनाथ यात्रा के चलते कुछ स्टाफ की कमी जरूर है। उन्होने स्थानीय ग्रामिणों से भी आग बुझाने मे वन विभाग को सहयोग करने की अपील भी है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts