वीडियो: भाजपा नेता अफसरों को धमकाकर छुड़ा ले गये अवैध खनन की ट्रालियां

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखंड के किच्छा में उपजिलाधिकारी और ए.आर.टी.ओ. ने चैकिंग के दौरान ट्रैक्टर ट्राली के जरूरी कागजात नहीं मिलने पर सीज करने की कार्यवाही शुरू की। इस बीच एक भाजपा नेता ने ना केवल दोनों अधिकारियों को ऐसा करने से रोक दिया बल्कि वो सत्ता की हनक दिखाते हुए ट्रेक्टर ट्रॉली छुड़ा ले […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखंड के किच्छा में उपजिलाधिकारी और ए.आर.टी.ओ. ने चैकिंग के दौरान ट्रैक्टर ट्राली के जरूरी कागजात नहीं मिलने पर सीज करने की कार्यवाही शुरू की। इस बीच एक भाजपा नेता ने ना केवल दोनों अधिकारियों को ऐसा करने से रोक दिया बल्कि वो सत्ता की हनक दिखाते हुए ट्रेक्टर ट्रॉली छुड़ा ले गए।

देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/Q5uTQUhqZo4

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित अम्बेडकर चौक में आज उपजिलाधिकारी और ए.आर.टी.ओ.ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध और नियमविरुद्ध चल रहे खनन वाहनों को चैक किया । इस बीच उन्होंने बिना नंबर प्लेट वाली एक पुरानी ट्रेक्टर ट्रॉली को रोका और उसका चालान करना शुरू किया, तो वहां पूर्व भा.ज.यु.मो.जिलाध्यक्ष और भाजपा नेता श्रीकांत राठौर पहुँच गए।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/mByOfiy11Gw

उप जिलाधिकारी ने जब भाजपा नेता को पुराने और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रेक्टर का चालान करने की बात कही, जिसपर भाजपा नेता ने दबंगई दिखाते हुए ऐसा नहीं करने की हिदायत दे डाली । उन्होंने सत्ता की हनक दिखाते हुए एस.डी.एम.और ए.आर.टी.ओ.को ऐसा करने से रोक भी दिया । दबंग भाजपा नेता ने ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ा लिया और उसे लेकर चले गए।

अब सवाल ये खड़ा होता है कि अगर सरकार की हनक पर ऐसे ही अवैध वाहन चलते रहेंगे और हादसों को अंजाम देंगे तो प्रदेश में कानून का राज तो लगभग खत्म ही हो जाएगा।

Also Read This

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

Related Posts