वीडियो: भाजपा ने किया आचार संहिता का उल्लंघन। धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी

हर्षमणि उनियाल  पौड़ी में भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग की गाइड लाइन और आचार संहिता का पाठ मानो भूल बैठी हो यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार आचार सहिंता का उल्लंघन कर चुनाव आयोग के निर्देशों को ठेंगा दिखा रही है। देखिए वीडियो 1 https://youtu.be/H_5233cuKdA आज भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के […]

हर्षमणि उनियाल 

पौड़ी में भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग की गाइड लाइन और आचार संहिता का पाठ मानो भूल बैठी हो यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार आचार सहिंता का उल्लंघन कर चुनाव आयोग के निर्देशों को ठेंगा दिखा रही है।

देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/H_5233cuKdA

आज भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के महागुरू सैम पित्रोदा के खिलाफ पौड़ी में बिना जिला प्रशासन की अनुमति के ही धरना प्रदर्शन किया और कलक्ट्रेट परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए जमकर आचार संहिता नियमावली का मख़ौल उड़ाया दरअसल ऐसा पहली बार नही हुआ है, जब बीजेपी आचार संहिता का पाठ भूल बैठी है।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/JBkf2BM0wUM

इससे पूर्व भी गढ़वाल सीट सम्पन्न हुए चुनाव के दिन भी बीजेपी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत मतदान केंद्र में पार्टी सिम्बल के साथ प्रवेश कर आचार संहिता नियमावली का मजाक बनाया था, जिसका संज्ञान चुनाव आयोग ने लिया था वहीँ आचार संहिता का मजाक बना रही बीजेपी को एक बार फिर से निर्वाचन विभाग आचार संहिता उल्लंघन के तहत कारण बताओ नोटिस भेजने की तैयारी में है, वहीँ बार बार आचार संहिता उल्लंघन  करने पर स्थानीय जनता ने पार्टी कार्यकर्ताओ की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल खड़े किये हैं जिन्हें आचार संहिता नियमावली की जानकारी तक नही है।

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts