वीडियो: भाजपा विधायक के खिलाफ अपनी पार्टी के ही नेता से मारपीट,फायर,अपहरण की तहरीर

खानपुर विधानसभा भाजपा  के दबंग विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपनी दबंगई को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में हैं।  इस बार चैंपियन पर बड़ा आरोप है कि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज त्यागी को चैंपियन के द्वारा अपने समर्थकों सहित बड़ी बेरहमी के साथ में पीटा गया।  यही नहीं पीड़ित भाजपा पूर्व जिला […]

खानपुर विधानसभा भाजपा  के दबंग विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपनी दबंगई को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में हैं।
 इस बार चैंपियन पर बड़ा आरोप है कि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज त्यागी को चैंपियन के द्वारा अपने समर्थकों सहित बड़ी बेरहमी के साथ में पीटा गया।
 यही नहीं पीड़ित भाजपा पूर्व जिला महामंत्री का आरोप चैंपियन के द्वारा फायरिंग भी की गयी।
देखिए वीडियो

https://youtu.be/LfAMyD0pXCY

    युवा भाजपा नेता नेता ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट और फायरिंग करने के मामले में सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
 यही नहीं मामला भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री से जुड़ा होने के कारण भाजपा आलाकमान के संज्ञान में भी ला दिया गया है।
 मतदान से एक दिन पूर्व खानपुर विधायक के द्वारा इस घटना को अंजाम देना भाजपा में बड़ी गुटबाजी को अंजाम दे सकता है। वहीं त्यागी समाज  प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ कभी भी बड़ा मोर्चा खोल सकता है।
पीड़ित मनोज त्यागी का आरोप है कि “मंगलवार की शाम कुंवर प्रणव के दुवारा फोन कर अपने आवास रंग महल पर मुझे बुलाया गया। ढंढेरा फाटक पर एक दम चैंपियन और उनका काफिले ने बीच मे ही मुझे रोक लिया और मुझे जमकर पीटा ,फ़ायरिंग की। यही नही मुझे उठाकर अपनी गाड़ी में ले गए। आगे फेंक दिया।”
 इधर कुंवर प्रणव सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री मनोज त्याग की ओर से दी गयी तहरीर के बाद नया मोड़ आ गया है। कुंवर प्रणव सिंह की पत्नी रानी देवयानी सिंह की सुरक्षा में तैनात  गनर राम सिंह के द्वारा मनोज त्यागी के खिलाफ भी तहरीर दे दी गयी है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts