शिक्षकों के तबादले से छात्रसंघ में उबाल, आंदोलन शुरू

गिरीश गैरोला/उत्तरकाशी उत्तरकाशी के राजकीय महाविद्यालय में चार वरिष्ठ शिक्षकों का तबादला करने से गुस्साए छात्रसंघ ने कॉलेज तालेबंदी कर आंदोलन शुरू कर दिया। पिछले दिनों पर्वतजन ने चार शिक्षकों के तबादले की खबर पोर्टल पर प्रकाशित की थी। गौरतलब है की पीजी कॉलेज में चार वरिष्ठ शिक्षकों का तबादला कर दिया गया, किंतु उनके […]

गिरीश गैरोला/उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के राजकीय महाविद्यालय में चार वरिष्ठ शिक्षकों का तबादला करने से गुस्साए छात्रसंघ ने कॉलेज तालेबंदी कर आंदोलन शुरू कर दिया। पिछले दिनों पर्वतजन ने चार शिक्षकों के तबादले की खबर पोर्टल पर प्रकाशित की थी।
गौरतलब है की पीजी कॉलेज में चार वरिष्ठ शिक्षकों का तबादला कर दिया गया, किंतु उनके स्थान पर किसी को नहीं भेजा गया। जैसे ही पर्वतजन इस तथ्य को प्रकाश में लाया, छात्र नेताओं में आक्रोश फैल गया। छात्रसंघ ने आनन-फानन में कॉलेज में तालाबंदी कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रसंघ अध्यक्ष पृथ्वी पाल मातुड़ा और गोपाल भंडारी ने चेतवानी दी कि प्रतिस्थानी के आने तक शिक्षकों को जाने नहीं दिया जाएगा। छात्रसंघ ने धरना शुरू कर दिया है और मांगे न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Also Read This

UKSSSC Exam Calendar 2026: समूह-ग की भर्तियों का कैलेंडर जारी,यहां देखें पूरा शेड्यूल

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की 15 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इन भर्तियों...

ब्रेकिग: जानिए पूरे हफ्ते का मौसम का हाल,बारिश से नहीं मिलेगी राहत

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य में 26 अगस्त से 1 सितंबर तक सात दिनों...

Related Posts