सचिवालय में फेरबदलः क्या छिना क्या मिला!!

सचिवालय में  आज कुछ अफसरों को अहम जिम्मेदारी से नवाजा गया तो कुछ अनिच्छुक अफसरों से महकमे वापस ले लिए गए। अपर मुख्य सचिव रणवीर सिंह को समाज कल्याण का दायित्व सौंप दिया गया है और रविनाथ रमन से प्रभारी सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी वापस ले ली गई ।रमन इस दायित्व के प्रति अनिच्छुक […]

सचिवालय में  आज कुछ अफसरों को अहम जिम्मेदारी से नवाजा गया तो कुछ अनिच्छुक अफसरों से महकमे वापस ले लिए गए।

अपर मुख्य सचिव रणवीर सिंह को समाज कल्याण का दायित्व सौंप दिया गया है और रविनाथ रमन से प्रभारी सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी वापस ले ली गई ।रमन इस दायित्व के प्रति अनिच्छुक बताए जा रहे थे। रमन को एक माह पहले यह दायित्व सौंपा गया था लेकिन वह इच्छुक नहीं थे । रमन को आई टी दिया गया है। पहले भी यह उनके पास था।लेकिन तब सचिव  आई टी के पद पर आइए टी एस अफसर दीपक कुमार गैरोला के होने के कारण उन्होंने उनके  अधीन काम करने से इनकार कर दिया था । आइ एफ एस काडर के अफसर रामचंद्र से भी अपर सचिव समाज कल्याण का दायित्व वापस ले लिया गया है।पीसीएस मनमोहन रावत को डोईवाला सुगर मिल का निदेशक बनाया गया है। इससे पहले निदेशक सुगर  मिल के पद पर तैनात  भगवत मिश्रा को हरिद्वार का सिटी  मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सीएस राम विलास यादव को  अपर सचिव समाज कल्याण बनाया  गया है।उनसे राजस्व उपायुक्त का पदभार वापस ले लिया  गया है।पीसीएस तुलसी राम को ए आई जी जेल की जिम्मेदारी दी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 बड़े प्रस्ताव मंजूर, कई अहम परियोजनाओं को हरी झंडी

राजधानी देहरादून और मसूरी क्षेत्र के नियोजित विकास को नई गति देते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक में 25 महत्वपूर्ण...

बड़ी खबर: वन विभाग में बंपर तबादले। बड़े पैमाने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के बहुप्रतीक्षित तबादलों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी...

Related Posts