सध गए सुबोध!

उत्तराखंड  की दलबदल की राजनीति में तब कांग्रेस से आजिज आकर अपनी ही सरकार को उखाड़ फेंकने का ऐलान करने वाले कई कांग्रेसी भाजपा सरकार के साथ अपने को घोल नहीं पा रहे हैं। इनसे इतर कांग्रेस छोड़कर भाजपा की राजनीति में आकर पहली बार मंत्री बने सुबोध उनियाल शुरुआत में तो भाजपाइयों को समझने […]

उत्तराखंड  की दलबदल की राजनीति में तब कांग्रेस से आजिज आकर अपनी ही सरकार को उखाड़ फेंकने का ऐलान करने वाले कई कांग्रेसी भाजपा सरकार के साथ अपने को घोल नहीं पा रहे हैं।
इनसे इतर कांग्रेस छोड़कर भाजपा की राजनीति में आकर पहली बार मंत्री बने सुबोध उनियाल शुरुआत में तो भाजपाइयों को समझने में असहज महसूस करते रहे, जब सुबोध उनियाल के तीन बार कहने के बावजूद उनके चुनाव में भितरघात करने वालों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई। धीरे-धीरे सुबोध उनियाल ने भाजपा के रंग में खुद को ढालने में ही भलाई समझी।
मंत्री बनने के बाद बहुत सधकर बयान देते हुए सुबोध उनियाल अब पूरी तरह भाजपा की चाल-ढाल के अनुरूप काम करने में लगे हैं। भितरघातियों से लडऩे की बजाय अब उन्होंने अपने मतदाताओं के लिए अपने व अन्य विभागों से कामों की लंबी फेहरिश्त तैयार कर दी है। पूरा फोकस काम पर है। विवादित बयानों से अपने को दूर रखते हुए अब वे किसी जिम्मेदार भाजपाई मंत्री की भांति दिनभर भागादौड़ी में लगे हुए हैं।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts