सांसद बलूनी का उत्तराखंड को बड़ा तोहफा

बलूनी का उत्तराखंड को सबसे बडा तोहफा पलायन की मार झेल रहे उत्तराखण्ड मे रेल कनेक्टविटी का सबसे बडा काम आज आगे बढा है ।उत्तराखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी की पहल पर रेल मंत्रालय ने उत्तराखंड के लिए आज […]

बलूनी का उत्तराखंड को सबसे बडा तोहफा पलायन की मार झेल रहे उत्तराखण्ड मे रेल कनेक्टविटी का सबसे बडा काम आज आगे बढा है ।उत्तराखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी की पहल पर रेल मंत्रालय ने उत्तराखंड के लिए आज ऐतिहासिक घोषणा की है। इस निर्णय के बाद आने वाले समय में संपूर्ण उत्तराखंड रेल मार्ग के नेटवर्क से जुड़ जाएगा।
सांसद अनिल बलूनी निरंतर राज्य के विषयों पर तेजी से प्रमाणिक कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज उत्तराखंड को टनकपुर से बागेश्वर, बागेश्वर से चौखुटिया, चौखुटिया से गैरसैंण और गैरसैंण से कर्णप्रयाग रेल लाइन सर्वे की स्वीकृति रेल मंत्रालय से प्राप्त की।
बलूनी ने राज्य के सांस्कृतिक राजनीतिक व सामाजिक चेतना के केंद्र गैरसैण को बड़ा सम्मान दिया है। ऐसा करके उन्होंने राज्य आंदोलन के शहीदों, राज्य की आंदोलनकारी जनता तथा उत्तराखंड के प्रति संवेदनशील मानस के प्रति सम्मान अपना व्यक्त किया है।
श्री बलूनी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से कार्य हो रहा है। भूमि हस्तांतरण, सर्वे और प्रोजेक्ट पर तेजी से निर्माण कार्य जारी है। यह रेल लाइन राज्य की प्रगति में नया इतिहास लिखेगी।आने वाले समय में पर्यटन के क्षेत्र में इस सीमांत प्रदेश कायाकल्प होगा।

 

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts