सामने आई मारपीट करने वाली युवती, कहा आपसी झगड़े को न दें राजनीतिक रंग

दो दिन से मीडिया में चर्चित एक युवक अंकित रावत और उसकी महिला मित्र माही बजाज से आपसी संबंधों को लेकर लड़की द्वारा की गई हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद अंकित रावत अपनी दोस्त माही बजाज के साथ लोगों से सोशल मीडिया पर मुखातिब हुए और कहा कि यह उनका आपसी झगड़ा था, […]

दो दिन से मीडिया में चर्चित एक युवक अंकित रावत और उसकी महिला मित्र माही बजाज से आपसी संबंधों को लेकर लड़की द्वारा की गई हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद अंकित रावत अपनी दोस्त माही बजाज के साथ लोगों से सोशल मीडिया पर मुखातिब हुए और कहा कि यह उनका आपसी झगड़ा था, जिसे सुलझा लिया गया है। अंकित रावत ने लोगों से गुजारिश की कि इस मामले को अब यहीं खत्म कर दिया जाए, इसे राजनीतिक रंग न दिया जाए। लड़की ने भी इस मामले को बेवजह तूल न दिए जाने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-मोटे झगड़े सभी की जिंदगी में होते रहते हैं। यह वीडियो उन्होंने नहीं बनाया और मीडिया में भी नहीं दिया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों एक युवती ने अंकित रावत पर विभिन्न लड़कियों से फ्लर्ट करने का आरोप लगाते हुए काफी हाथापाई की। इसका किसी अन्य युवती ने वीडियो बना लिया था। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अंकित रावत अपनी गलती के लिए शर्मिंदा है और रोते हुए माफी भी मांग रहा है। इस वीडियो में युवती युवक का राजनीतिक करियर खत्म करने की धमकी भी दे रही है। इस वीडियो को कैबिनेट मंत्री से जोड़ते हुए हाथोंहाथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। कुछ न्यूज पोर्टल से लेकर सोशल मीडिया में कैबिनेट मंत्री को राजनीतिक रूप से बदनाम करने की नीयत से मंत्री के साथ अंकित रावत की काफी फोटो भी इसी वीडियो प्रकरण से जोड़ते हुए वायरल कर दी गई थी।

Also Read This

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं :सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग भगवान भरोसे, प्रसव के लिए 82 किमी तक का सफर करने की मजबूरी

पुरोला, 6 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले के दुर्गम आराकोट-बंगाण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लगातार गंभीर होती...

Related Posts