सीडीओ ने मांगा प्रेजेंटेशन!अधिकारियों की बढी टेंशन!!

टाइम बाउंड आउटपुट के लिए देर रात तक फाईलों से कसरत कर रहे सरकारी कर्मचारी। सीडीओ विनीत कुमार ने मांगी विभागीय प्रेजेन्टेशन। गिरीश गैरोला// उत्तरकाशी हिलते हिलाते आफिस पहुंचने और टाइम काटते हुए पाँच बजे  से पहले फाइल बंद कर घर की तरफ दौड़ लगाने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। सीडीओ विनीत […]

टाइम बाउंड आउटपुट के लिए देर रात तक फाईलों से कसरत कर रहे सरकारी कर्मचारी।

सीडीओ विनीत कुमार ने मांगी विभागीय प्रेजेन्टेशन।

गिरीश गैरोला// उत्तरकाशी

हिलते हिलाते आफिस पहुंचने और टाइम काटते हुए पाँच बजे  से पहले फाइल बंद कर घर की तरफ दौड़ लगाने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है।
सीडीओ विनीत कुमार ने उत्तरकाशी विकास भवन में विभागवार प्रोग्रेस रिपोर्ट तलब की है। सीडीओ ने बताया कि विभागों को मिलने वाला फंड सही समय पर खर्च होकर विकास के रूप में जनता तक पंहुचे, इसके लिए उन्होंने विभागवार समीक्षा की है।
यही कारण है कि सर्दी की गुनगुनी धूप में कैंटीन के सामने चाय के प्याले के साथ धूप का आनंद लेने अथवा भवन की आड़ में तीन पत्ती का खेल अब नही दिखाई दे रहा है।
उल्टे देर रात तक विभागों में जल रही बत्ती के साथ टेबल पर फाइल में नजर गड़ाए कर्मचारी नजर आ रहे हैं।खुद सीडीओ भी देर तक आफिस में जमे बैठे दिख रहे हैं।
 समाज कल्याण अधिकारी के छुट्टी में जाने के बाद उसका प्रभार देख रहे मुख्य कृषि अधिकारी को सीडीओ ने अपने स्टाइल में जरूरी टिप्स देकर कार्यकुशलता और टाइम बांड प्रोग्राम की भाषा समझाई और दो दिन में रिपोर्ट तलब की है।
मंगलवार को कृषि , उद्यान पशुपालन, अल्प बचत, बाल विकास, समाज कल्याण,  उरेडा और ग्रामीण निर्माण विभाग से विभागीय प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिसमे समाज कल्याण सबसे फिसड्डी रहा जबकि अल्प बचत , और आंगन वाड़ी का कार्य उत्तम रहा।
 सीडीओ आईएएस विनीत कुमार ने बताया कि बुधवार को अन्य विभागों से प्रेजेंन्टेसन मांगे गये हैं। उन्होंने कर्मचारियों को समय पर काम पूर्ण करने के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी पर जोर दिया है।
सीडीओ के टाइम बाउंड प्रोग्राम के चलते समय पर विभागीय कार्य पूरा नही करने वालों को देर रात तक ऑफिस में बैठ कर अपने हिस्से का काम निपटाते हुए देखा जा सकता है।

Also Read This

Gold-Silver Price Today : करवाचौथ पर लुढ़के सोना-चांदी के दाम, जानिए ताजा अपडेट

Gold Silver Price Today: करवाचौथ के मौके पर सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से अहम अपडेट सामने आया है।...

बड़ी खबर : पंजाब की तीर्थ यात्रा योजना पर सियासी घमासान । हरिद्वार में 115 बसों के चालान, 15 सीज

हरिद्वार में दूसरे राज्यों से आने वाली बसों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति में विवाद तेज हो गया...

Related Posts