सौ बीघा जमीन पर था ग्रामीणों का अस्सी साल से कब्जा। प्रशासन ने छुड़ाया

डोईवाला। राजकुमार अग्रवाल बीआरओ ने पुलिस-प्रशासन की मदद से सरकार से मिली 100 बीघा जमीन को लिया कब्जे मे। डोईवाला कोतवाली के अन्तर्गत लाल तप्पड़ मे सरकार ने बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) को 100 बीघा जमीन का आवंटन 30 साल की लीज पर 2008 मे किया था। इस जमीन पर बीआरओ को अपना मुख्यालय बनाना […]

डोईवाला। राजकुमार अग्रवाल
बीआरओ ने पुलिस-प्रशासन की मदद से सरकार से मिली 100 बीघा जमीन को लिया कब्जे मे।

डोईवाला कोतवाली के अन्तर्गत लाल तप्पड़ मे सरकार ने बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) को 100 बीघा जमीन का आवंटन 30 साल की लीज पर 2008 मे किया था।

इस जमीन पर बीआरओ को अपना मुख्यालय बनाना था लेकिन जमीन पर गाँव के लोगों का पिछ्ले 80 साल से कब्जा था और खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। इस जमीन को खाली करने के लिये हाई कोर्ट ने भी गाँव के लोगों को नोटिस जारी किया था लेकिन गाँव के 18 परिवारों ने यह जमीन नही छोड़ी तो आज बीआरओ के अधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन की मदद से तहसील के अधिकारियों की मौजूदगी मे अपनी जमीन का सीमांकन कर जमीन को अपने कब्जे मे लिया।

हालांकि इस बीच लंबे समय से इस जमीन पर खेती कर रहे परिवार अपना रोष जताते हुये पुलिस और बीआरओ के अधिकारियों से भिड़ गये लेकिन भारी पुलिस बल के सामने विरोध कर रही महिलाओं की भी एक नही चली।

हालांकि गाँव के लोगों को बीआरओ ने जमीन पर उगी फसल को काटने के लिये 2 दिन का समय दिया है, जिससे नाराज महिलाओं मे शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। तहसीलदार पदम दत्त नौटियाल ने बताया कि सरकार ने बीआरओ को मुख्यालय बनाने के लिये 100 बीघा जमीन आवंटित की है और आज इस जमीन पर बीआरओ को चिन्हित कर कब्जा दिया गया है।

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts