स्कूल यूनिफार्म विक्रेता ने ग्राहक को धक्के देकर निकाला

शिक्षा विभाग की मिलीभगत से निजी स्कूलों की खुलेआम लूट कोटद्वार में यूनिफॉर्म सेलर ने ग्राहक को धक्के मारकर बाहर फेंका अनुज नेगी पौड़ी।जनपद पौड़ी में शिक्षा विभाग की मिलीभगत से निजी स्कूलों की मनमानी चलते बुक सेलर-यूनिफॉर्म सेलरों की लूट का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।आए दिन यूनिफॉर्म औऱ किताबों के […]

शिक्षा विभाग की मिलीभगत से निजी स्कूलों की खुलेआम लूट

कोटद्वार में यूनिफॉर्म सेलर ने ग्राहक को धक्के मारकर बाहर फेंका

अनुज नेगी
पौड़ी।जनपद पौड़ी में शिक्षा विभाग की मिलीभगत से निजी स्कूलों की मनमानी चलते बुक सेलर-यूनिफॉर्म सेलरों की लूट का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।आए दिन यूनिफॉर्म औऱ किताबों के नाम पर निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को परेशान किया जा रहा है और साथ ही अभद्रता की जा रही है,निजी स्कूलों और सेलरों की इस मनमानी से हर अभिभावक परेशान है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/g5SHAvF0s4A

जनपद पौड़ी के कोटद्वार में एक यूनिफॉर्म सेलर ने एक अविभावक के साथ अभद्रता कर के दुकान से धक्का देकर दुकान से बाहर निकाल दिया और यूनिफॉर्म देने से इनकार कर दिया,तभी वहां मौजूद किसी ने इस सेलर की पूरी हरकत अपने मोबाइल में कैद कर दी।
आप को बता दे उत्तराखंड में ये पहला मामला नहीं है जब ऐसा हुआ हो इससे पहले भी देहरादून समेत कई जिलों में ऐसी मनमानी सामने आ चुकी है औऱ अभिभावकों ने धरना भी दिया।हर साल अभिभावकों की जेब में डाका डाला जा रहा है।महंगी बुक और नई-नई यूनिफॉर्म के नाम पर हर साल अभिभावकों की जेब में डाका डाला जा रहा है औऱ अगर अभिभावक इसका विरोध करता है तो उनके साथ अभद्रता की जाती है औऱ धक्के मारकर दुकान से बाहर फेंक दिया जाता है।

बंधित बुक सेलर और यूनिफॉर्म सेलरों के पास भेजते हैं अभिभावकों को

बता दें कि उत्तराखंड में कई जगह निजी स्कूलों की मनमानी सातवे आसमान में है। निजी स्कूल वाले बंधित बुक सेलर और यूनिफॉर्म सेलरों के पास स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को भेजते हैं औऱ कमीशन कमाते हैं. साथ ही स्कूल वाले एक पर्चे में लिख कर उसी दुकान से वहीं से यूनिफॉर्म औऱ किताब-कॉपी लेने को कहते हैं…औऱ तो औऱ वहीं सेम ड्रेस में हल्का सा बदलाव कर फिर से नई ड्रेस लेने के लिए कहते हैं और इसका विरोध करने पर बदसलूकी की जाती है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts