हल्द्वानी रिंग रोड़ मे किसानो को नुकसान। यूकेडी का ऐतराज

हल्द्वानी में बन रही रिंग रोड मे किसानों की उपजाऊ भूमि को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा हैं।

गन्ना सेंटर, रामपुर रोड, ग्राम चाँदनी चौक, भगीरथ, तिला, घुरदौड़ा आदि गाँवों के किसानों ने बताया कि उनके परिवार की चौथी पीढ़ी लगातार भूमि पर खेती करती आ रही हैं। अनेक परेशानियों में जीवन यापन करने के बाद भी पूर्वजों की पैतृक संपत्ति को संभाल कर रखा हैं परंतु अब सरकार उनकी भूमि पर रिंग रोड बनाना चाहती हैं, इसके वह ख़िलाफ़ हैं।

उक्रांद जिला प्रवक्ता कार्तिक उपाध्याय ने  क्षेत्रीय विधायक माननीय बंशीधर भगत से भी अपील की हैं कि वह सूबे के मुख्यमंत्री से इस विषय पर वार्ता करें।

“आज सरकार संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पुनः जंगल किनारे से रिंग रोड का सर्वे कराएं।”

उक्रांद किसानों के साथ खड़ा है और उक्रांद प्रवक्ता नैनीताल कार्तिक उपाध्याय ने कहा हैं कि किसान बहुत परेशान हैं और यदि सरकार रिंग रोड का स्थान नही बदलेगी तो वह किसानों के हित में सबसे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय पहुँच कर आत्मदाह करने को भी तैयार हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts