बड़ी खबर: 11 DSP के तबादले, देंखे लिस्ट 

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक जरूरतों और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य के 11 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के तबादले किए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से […]

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक जरूरतों और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य के 11 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के तबादले किए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल समेत कई जिलों और इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। यह फेरबदल प्रशासनिक मजबूती और बेहतर कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर किया गया है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

  • तपेश कुमार चन्द्र — 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल
  • नीरज सेमवाल — देहरादून से उधमसिंह नगर
  • सुमित पाण्डेय — नैनीताल से हरिद्वार
  • अस्मिता मंगाई — पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल
  • आशीष जोशी — सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार
  • विमल प्रसाद — चम्पावत से नैनीताल
  • विमल रावत — उधमसिंह नगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर
  • नताशा सिंह — हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून
  • निहारिका सेमवाल — पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत
  • तुषार बोहरा — पौड़ी गढ़वाल से देहरादून
  • अखलेश कुमार — पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंह नगर

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts