बड़ी खबर: 12 शिक्षकों के पद खाली, बोर्ड परीक्षा नजदीक; छात्राओं और अभिभावकों ने खोला मोर्चा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के बैतालघाट इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं और अभिभावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कॉलेज में बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं और 12 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। गुरुवार को छात्राओं और अभिभावकों ने पहले बैतालघाट बाजार में रैली निकाली और फिर खंड शिक्षा कार्यालय पहुंचकर […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के बैतालघाट इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं और अभिभावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कॉलेज में बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं और 12 शिक्षकों के पद रिक्त हैं।

गुरुवार को छात्राओं और अभिभावकों ने पहले बैतालघाट बाजार में रैली निकाली और फिर खंड शिक्षा कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। छात्राओं का कहना है कि शिक्षकों की कमी के कारण कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में मुश्किलें सामने आ रही हैं।

अभिभावक संघ और विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से 22 सितंबर को भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था। प्रदर्शनकारियों के अनुसार जिलाधिकारी स्तर से सात विषयों के शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण नहीं करने से समस्या जस की तस बनी हुई है।

छात्राओं और अभिभावकों ने जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है।

Also Read This

नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर दौड़े युवा,डॉल्फिन इंस्टिट्यूट में 5 किमी हेल्थ वॉक/रन का आयोजन

देहरादून, 1 अक्टूबर 2026। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डॉल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज (डीआईबीएनएस), मांडूवाला में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा...

गंगा घाटों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर हाईकोर्ट सख्त, 10 दिन में दें सुझाव; DM को 8 हफ्ते की डेडलाइन

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने टिहरी गढ़वाल में गंगा नदी किनारे स्थित तपोवन के साईं घाट, हनुमानघाट, नीम बीच, गौ घाट,...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts