थराली के सग्वाडा गांव में 25 वर्षीय प्रवासी ने की आत्महत्या

थराली के सग्वाडा गांव में 25 वर्षीय प्रवासी ने की आत्महत्या रिपोर्ट- गिरीश चंदोला चमोली। थराली विकास खण्ड के सग्वाडा गाँव में एक युवक ने अपने घर के बन्द कमरे में छत से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना परिजनों ने राजस्व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे […]

थराली के सग्वाडा गांव में 25 वर्षीय प्रवासी ने की आत्महत्या

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
चमोली। थराली विकास खण्ड के सग्वाडा गाँव में एक युवक ने अपने घर के बन्द कमरे में छत से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना परिजनों ने राजस्व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, युवक के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व उप निरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि, प्रवासी पृथ्वी पाल पुत्र स्वर्गीय आलम सिंह उम्र 25 निवासी सग्वाडा ने छत से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि, युवक चंडीगढ़ के होटल में नौकरी करता था और लॉकडाउन के दौरान ही घर वापस लौटा था।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts