उत्तराखंड बार कांउसिल का चुनाव : ये रहे विजेता

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखंड बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुखलाल को 10 और सुरेंद्र पुंडीर को 09 वोट मिले लेकिन एक मत निरस्त और एक विवादित होने के कारण अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो सकी। उपाध्यक्ष पद पर राजबीर सिंह बिष्ट, निर्विरोध चुने गए जबकि सदस्य पद के लिए डी.के.शर्मा […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखंड बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुखलाल को 10 और सुरेंद्र पुंडीर को 09 वोट मिले लेकिन एक मत निरस्त और एक विवादित होने के कारण अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो सकी। उपाध्यक्ष पद पर राजबीर सिंह बिष्ट, निर्विरोध चुने गए जबकि सदस्य पद के लिए डी.के.शर्मा ने 11 वोट लेकर आसानी से जीत हासिल की।
उत्तराखण्ड बार काउंसिल के लिए आज नैनीताल में बार काउंसिल कार्यालय में मतदान हुआ। प्रदेश भर से सभी 21 मत पड़े। अध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवार, ’सदस्य’ पद में 5 उम्मीदवार ने अपना भाग्य आजमाया।

कुल 21 वोटों मे से अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुखला को 10 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र पुंडीर को 09 मत मिले। एक वोट निरस्त हुआ और एक वोट मे विवाद होने के कारण अध्यक्ष पद की घोषणा नही की जा सकी। इसके अलावा उपाध्यक्ष राजबीर सिंह बिष्ट निर्विरोध चुने गए।  सदस्य पद के वरिष्ठ अधिवक्ता डी.के.शर्मा को 11 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विजय भट्ट को केवल 04 मत मिल सके।
मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर दूसरे स्थान पर रहे सुरेंद्र पुंडीर ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। मामले में चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जज नैनीताल हाईकोर्ट एम.सी.काण्डपाल का कहना है कि इनवेलिड मत पत्रों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भेज दिया गया है।

पदाधिकारियों के डिटेल :-

*अध्यक्ष*
1- सुखलाल -10 मत
2- सुरेंद्र पुंडीर -09
निरस्त – 01
01(एक)वोट विवादित होने के कारण अध्यक्ष पद की घोषणा नही की गई।

*उपाध्यक्ष*
1- राजबीर सिंह बिष्ट(निर्विरोध)

*सदस्य*
1 – डीके शर्मा – 11(विजयी)मत
2 – विजय भट्ट – 04
3 – कुलदीप कुमार सिंह – 03
4 – मनमोहन लम्बा – 02
5 -.योगेंद्र तोमर – 01

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts