वीडियो : एकदंत पर दयावंत गजराज की धमक से दहशत

गांव की गलियों में घूम रहा एक दांत वाला हाथी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल। सावधान, यदि आप सुबह टहलने के लिए जाते हैं तो जरा संभलकर जी हां इन दिनों श्यामपुर खदरी के वार्ड संख्या चार व उसके आस पास के क्षेत्र में एक दांत वाले हाथी का आतंक पसरा हुआ है।  अनुज नेगी […]

गांव की गलियों में घूम रहा एक दांत वाला हाथी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल।

सावधान, यदि आप सुबह टहलने के लिए जाते हैं तो जरा संभलकर जी हां इन दिनों श्यामपुर खदरी के वार्ड संख्या चार व उसके आस पास के क्षेत्र में एक दांत वाले हाथी का आतंक पसरा हुआ है। 

अनुज नेगी
राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्रों का मामला हो या फिर ऋषिकेश के रिहायशी क्षे़त्रों को यहां जंगली जानवरों का आतंक बना रहता है। जी हां इन दिनों श्यामपुर खदरी ग्रामीण एक दांत वाले हाथी को लेकर काफी दहशत में है। बताया जा रहा है कि यह हाथी रात के नौ बजे जंगल से निकलकर खदरी ग्राम सभा में घुस जाता है। रात भर गांव में घूमने के बाद यह सुबह तड़के पांच बजे फिर जंगल की ओर चला जाता है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/ZpiOMb25TZY

खास बात यह है कि यह हाथी गांव की तंग गलियों में घूमता है लेकिन किसी भी मकान को यह नुक्सान नही पहुंचाता है। सोमवार की सुबह तड़के स्थानीय निवासी दीपक रयाल ने अपने मकान की छत से हाथी का वीडियो बनाया, इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाथी जंगल से गांव में किस तरह दाखिल हो रहा है और फिर गांव की गलियों में घूमता हुआ फिर वापस जंगल चला जाता है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts