29 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

जगदम्बा कोठारी/रुद्रप्रयाग विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल प्रात: 6 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे। पंचकेदार शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की तिथि तय हुई। मंदिर समिति अध्यक्ष ने की कपाट खुलने की तिथि की घोषणा। शनिवार 25 […]

जगदम्बा कोठारी/रुद्रप्रयाग

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल प्रात: 6 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे।
पंचकेदार शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की तिथि तय हुई। मंदिर समिति अध्यक्ष ने की कपाट खुलने की तिथि की घोषणा।
शनिवार 25 अप्रैल को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान भैरवनाथ जी की पूजा होगी। रविवार 26 अप्रैल को श्री केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान करेगी तथा फाटा में रात्रि विश्राम रहेगा। 27 अप्रैल को गौरीकुंड रात्रि विश्राम एवं 28 अप्रैल शाम को भगवान की पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। बुधवार 29 अप्रैल को मेष लग्न में प्रात: 6 बजकर 10 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, मंदिर समिति उपाध्यक्ष अशोक खत्री, सदस्य सहित तथा मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह, श्री बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी आचार्यगण एवं अधिकारी कर्मचारी व श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
बताते चलें कि पिछली बार यात्रियों की रिकार्ड संख्या से जिला प्रशासन इस बार यात्रा को लेकर खासा उत्साहित है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts