बस और ट्रक में भिड़ंत, सवारियों को हल्की चोटें

कमल जगाती/नैनीताल नैनीताल के भीमताल में क्यरौली के पास बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिसमें रोडवेज बस बीच सड़क में पलट गई। इस कारण हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर कई घंटों जाम लग गया। रोडवेज बस में कुछ सवारियों को हल्की फुल्की चोट आई हैं। बस जंगलीया गांव से हल्द्वानी को जा रही थी, […]

कमल जगाती/नैनीताल

नैनीताल के भीमताल में क्यरौली के पास बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिसमें रोडवेज बस बीच सड़क में पलट गई। इस कारण हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर कई घंटों जाम लग गया। रोडवेज बस में कुछ सवारियों को हल्की फुल्की चोट आई हैं। बस जंगलीया गांव से हल्द्वानी को जा रही थी, जब हल्द्वानी मार्ग पर मोड़ के पास बस की टक्कर तेजी से आ रहे एक ट्रक से हो गई। बस पलट गई, लेकिन ट्रक के पीछे आ रही इनोवा कार वह बाइक ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक और कार सवार ड्राइवर ने मुश्किल से अपनी जान बचाई उनका कहना है कि बस की टक्कर के बाद ट्रक पीछे को आ गया जिस कारण उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं कार चालक ने बस ड्राइवर पर तेज गति से बस चलाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी व पी.डब्ल्यू.डी. कर्मचारियों ने बस को रोड से हटाकर, घंटों बाद जाम को खोला।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts