बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विध्वंस कांड पर 32 आरोपी बरी। संतो में खुशी ली लहर

बाबरी मस्जिद विध्वंस कांड पर 32 आरोपी बरी। संतो में खुशी ली लहर

 

– साध्वी प्राची ने किया कोर्ट के फैसले का स्वागत

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। बाबरी मस्जिद विध्वंस कांड पर सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया गया। धर्मनगरी हरिद्वार के साधु संतों ने भी कोर्ट के इस आदेश का स्वागत किया है। इस दौरान साधु संतों ने कहा कि, राम मंदिर निर्माण के लिए ही उस विवादित ढांचे को ढहाया गया। बाबर ने राम मंदिर तोड़कर वहाँ मस्जिद बनवा दी, लेकिन जन उन्माद में इसे तोड़ दिया गया।

साधु संतों ने आरोपी बनाए गए सभी लोगो को धर्म योद्धा बताया और धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने उस ढांचे को तोड़ा। आज कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।इससे पूरे देश के साथ ही संत समाज भी उत्साहित है और वो कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते है।

वही विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा रामजी का काम लोगो ने किया। आज पूरे विश्व को पता चल गया है कि, सच कभी पराजित नही होता। लेकिन परेशान जरूर हो सकता है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts