बड़ी खबर: पिंडारी ट्रैक पर लापता हुआ 36 वर्षीय ट्रैकर,तलाश में जुटीं SDRF-पुलिस समेत कई टीमें 

बागेश्वर/नैनीताल।रिपोर्ट-कमल जगाती  उत्तराखंड के प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए पहुंचे सहारनपुर निवासी एक पर्यटक के लापता होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 36 वर्षीय ट्रैकर अभिषेक चौहान पिछले 24 घंटे से लापता हैं। उनकी तलाश में एसडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला […]

बागेश्वर/नैनीताल।रिपोर्ट-कमल जगाती 

उत्तराखंड के प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए पहुंचे सहारनपुर निवासी एक पर्यटक के लापता होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 36 वर्षीय ट्रैकर अभिषेक चौहान पिछले 24 घंटे से लापता हैं। उनकी तलाश में एसडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभिषेक चौहान, निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), एक गाइड के साथ पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर गए थे। ट्रैकिंग के दौरान वापसी में उन्होंने गाइड को आगे बढ़ने के लिए कहा, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर गाइड ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।

द्वाली मार्ग पर मिला कैमरा, तेज हुआ खोज अभियान

सीओ कपकोट अजय लाल शाह ने बताया कि लापता ट्रैकर का कैमरा द्वाली मार्ग पर बरामद हुआ है। कैमरा मिलने के बाद राहत एवं बचाव दलों ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान और तेज कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि अभिषेक किसी दुर्गम क्षेत्र में फंस गए हों या रास्ता भटक गए हों।

SDRF, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, वन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पिंडारी ट्रैक के विभिन्न संवेदनशील और दुर्गम इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। टीमों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों और खतरनाक रास्तों पर भी तलाश अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

मोबाइल नेटवर्क न होने से बढ़ी मुश्किल

पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियां सामने आ रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक सैटेलाइट फोन के माध्यम से सीमित संपर्क स्थापित किया जा रहा है, जिससे खोज अभियान प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही लापता ट्रैकर का पता लगाया जाएगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान जारी है और सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts