ब्रेकिंग: 4 IAS-2 PCS के तबादले, देंखे लिस्ट 

देहरादून, 2 जून 2026: उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 4 आईएएस, 2 पीसीएस और एक सचिवालय सेवा अधिकारी के दायित्वों में बदलाव किया है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से मुक्त […]

देहरादून, 2 जून 2026: उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 4 आईएएस, 2 पीसीएस और एक सचिवालय सेवा अधिकारी के दायित्वों में बदलाव किया है।

सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से मुक्त कर नई तैनाती दी गई है।

राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी योजनाओं, आपदा प्रबंधन और विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • आईएएस विनोद कुमार सुमन, जो वर्तमान में आपदा प्रबंधन सचिव के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें उनके मौजूदा दायित्वों के साथ परियोजना निदेशक उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट (U-PREPARE) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • आईएएस सौरव गहरवार को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग में अपर सचिव और U-PREPARE परियोजना निदेशक के पद से कार्यमुक्त करते हुए अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नियुक्त किया गया है।
  • आईएएस झरना कामठान को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपर सचिव पेयजल विभाग और निदेशक स्वजल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • आईएएस प्रकाश चंद को समाज कल्याण विभाग, बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम और दिव्यांगजन आयुक्त की जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पीसीएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

  • पीसीएस अधिकारी सुंदरलाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन के साथ-साथ अपर सचिव समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम और आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • वहीं पीसीएस अधिकारी स्मृता परमार को वर्तमान दायित्वों के साथ अपर जिलाधिकारी (ADM) देहरादून का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सचिवालय सेवा अधिकारी को नई तैनाती

  • सचिवालय सेवा के अधिकारी विक्रम सिंह को अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन के इस ताजा फेरबदल को राज्य में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विशेष रूप से आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, पेयजल और समाज कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए दायित्वों के बाद कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:

👉 बड़ी खबर: उत्तराखंड में अब हाइब्रिड वाहनों पर भी लगेगा ग्रीन सेस! प्रस्ताव तैयार, मंत्रिमंडल की मुहर बाकी
👉 दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई से गंगा में समाई इनोवा। 3 शव बरामद, 4 लोग अब भी लापता

👉 LUCC चिटफंड घोटाला: ₹800 करोड़ घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन। मुंबई से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Also Read This

Gold Silver Price Crash: औंधे मुँह गिरे सोने-चांदी के दाम,निवेशकों में बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर...

Job Recruitment 2026: DRDO में 77 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; इतनी मिलेगी सैलरी 

DRDO Apprentice Vacancy 2026: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts