भीषण दुर्घटना:दुर्घटना में एक ही परिवार के 7 लोगों में से 4 की मौत

रिपोर्ट :- विशाल सक्सेना हल्द्वानी:- सितारगंज से हल्द्वानी लौट रही ऑल्टो कार लालकुआँ में दुर्घटना का शिकार हो गई, ट्रक की टक्कर से ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक ही परिवार के 7 लोगों में से 4 की मौत हो गयी, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है, जबकि 2 लोग गंभीर […]

रिपोर्ट :- विशाल सक्सेना
हल्द्वानी:-

सितारगंज से हल्द्वानी लौट रही ऑल्टो कार लालकुआँ में दुर्घटना का शिकार हो गई, ट्रक की टक्कर से ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक ही परिवार के 7 लोगों में से 4 की मौत हो गयी, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

इंदिरा नगर में रहने वाला शाहिद शादी समारोह में भाग लेकर सितारगंज से अपने परिवार के साथ अपने घर हल्द्वानी लौट रहा था|  इस दौरान लालकुआं के डिपो नंबर 5 के पास यह हादसा हो गया|  ट्रक और अल्टो कार की हुई जबरदस्त टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिसमें शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई वह कार में फस गया था|

 इसके अलावा अन्य घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां और 3 लोगों की मौत हो गई, इस हादसे की खबर से परिवार की ख़ुशियाँ मातम में बदल गई|  घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी सहित पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची, वहीं अस्पताल में भी परिवार वालों के साथ ही क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ लग गई| एसपी सिटी जगदीश चंद ने बताया कि, हादसे के बाद घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया था| जिनका इलाज चल रहा है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं साथ ही पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को भी अपने कब्ज़े में ले लिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts