कोरोना से 44 मरीजों की मौत, चार हजार से अधिक संक्रमित

देहरादून।  प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रोजाना इतनी भारी मात्रा में संक्रमितों का मिलना चिंता का विषय बना हुआ है। अब कोरोना का खौफ आमजन को सताने लगा है। एक ओर सरकार कोरोना की रोकथाम में जुटी है तो दूसरी ओर आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे […]

देहरादून।

 प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रोजाना इतनी भारी मात्रा में संक्रमितों का मिलना चिंता का विषय बना हुआ है। अब कोरोना का खौफ आमजन को सताने लगा है। एक ओर सरकार कोरोना की रोकथाम में जुटी है तो दूसरी ओर आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे है।

 आज रविवार को पूरे प्रदेश में कुल 4,368 कोरोना संक्रमित मिले हैं,जिनके मिलने से अब अब सक्रिय मरीजों की संख्या 35,864 पर पहुंच गई है। आज 1748 मरीज स्वस्थ हुए हैं तो वही 44 मरीजों की मौत हुई है।

इन जिलों में मिले कोरोना संक्रमित

 

  • देहरादून में 1670
  • हरिद्वार में 1144
  • नैनीताल में 438
  • ऊधमसिंहनगर में 200
  • पौड़ी गढ़वाल में 390
  • टिहरी गढ़वाल में 110
  • चमोली में 43
  • उत्तरकाशी में 49
  • रुद्रप्रयाग में 64
  • पिथौरागढ़ में 72
  • अल्मोड़ा में 42
  • चंपावत में 100
  • बागेश्वर में 46

इस प्रकार अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 151,801 पर पहुंच गया है, जबकि इनमें से 1,10,664 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अब तक प्रदेश में 2,146 मरीजों ने अपनी जान गवांई है, जबकि 3,127 मरीज प्रदेश से बाहर माइग्रेट हुए हैं। अब यहां रिकवरी दर 72.90 प्रतिशत है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts