दर्दनाक: घनसाली में हादसे में 4 युवको की मौत,जांच में जुटी पुलिस टीम

रिपोर्ट/हर्षमणी उनियाल  घनसाली विधानसभा के कुण्डी गांव में  उस वक़्त हांगमा मच गया, जब पता चला की 4 युवको की मौत हो गयी है।इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगना बताया जा रहा है और अन्य तीन पर जहर का असर बताया जा रहा है। तीन युवकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलेश्वर में […]

रिपोर्ट/हर्षमणी उनियाल 
घनसाली विधानसभा के कुण्डी गांव में  उस वक़्त हांगमा मच गया, जब पता चला की 4 युवको की मौत हो गयी है।इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगना बताया जा रहा है और अन्य तीन पर जहर का असर बताया जा रहा है।
तीन युवकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलेश्वर में रखे गए है जबकि अन्य एक शव की तफ्तीश के लिए गांव में मौके पर बालगंगा लाटा  तहसीलदार कुण्डी गांव गए है।

मृतकों के नाम इस प्रकार है।

1:-  संतोष उम्र 22 वर्ष पुत्र दलेब सिंह 

2:-  अर्जुन उम्र 22 वर्ष पुत्र नयन सिंह

3:-  पंकज उम्र 23 वर्ष पुत्र अब्बल सिंह

4:  सोबन सिंह उम्र 21 वर्ष पुत्र केसर सिंह।

कुण्डी ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह पंवार ने बताया कि, उन्हें उक्त घटना की जानकारी सुबह 4 बजे फ़ोन के माध्यम से हुयी|  वे उस वक़्त ऋषिकेश में थे।ग्राम प्रधान ने बताया कि, वे लोग शायद देर शाम जंगल में गये थे।

घनसाली प्रशासन की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कुण्डी गांव में मौके पर मौजूद है।घनसाली उपजिलाधिकारी फेंचाराम द्वारा घटना की पुष्टि की गयी है कि, एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है तथा अन्य तीन की मौत का कारण जहर बताया गया है।

फिलहाल राजस्व कर्मी और पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts