सचिवालय मे पांच पीसीएस बने आइएएस।पांच का फेरबदल

   उत्तराखंड सचिवालय में आज 5 पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नत कर IAS बना दिया गया है। इसके साथ ही तीन आईएएस तथा दो अन्य के दायित्वों में फेरबदल किया गया है।  अशोक कुमार से निदेशक सेवायोजन का दायित्व वापस लेकर पीसीएस अधिकारी जीवन सिंह नगन्याल को सौंप दिया गया है। अभी तक वह राजस्व परिषद […]

 

 उत्तराखंड सचिवालय में आज 5 पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नत कर IAS बना दिया गया है। इसके साथ ही तीन आईएएस तथा दो अन्य के दायित्वों में फेरबदल किया गया है।
 अशोक कुमार से निदेशक सेवायोजन का दायित्व वापस लेकर पीसीएस अधिकारी जीवन सिंह नगन्याल को सौंप दिया गया है। अभी तक वह राजस्व परिषद में उपायुक्त थे। उनसे उप आयुक्त का पदभार वापस ले लिया गया है।
 आईएएस भोपाल सिंह मनराल से अपर सचिव गृह का दायित्व वापस लेकर उन्हें मुख्यमंत्री का स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। उनके पास उत्तराखंड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी का दायित्व भी है।
 बाध्य प्रतीक्षा पर चल रहे आईएएस उदयवीर सिंह यादव को अपर सचिव गृह का दायित्व दिया गया सचिवालय सेवा के अधिकारी सुभाष चंद्र को अपर सचिव वन एवं पर्यावरण बनाया गया है।
इसके अलावा रामविलास यादव, कैप्टन आलोक  शेखर तिवारी, सूर्य मोहन नौटियाल,बाल मयंक मिश्रा तथा आनंद स्वरूप को PCS से आईएएस में पदोन्नत किया गया है।

Also Read This

RTI खुलासा : कृषि विभाग में करोड़ों का खेल! अपात्र लाभार्थियों को ₹1152.46 लाख का भुगतान, ₹1147.86 लाख की वसूली बाकी

देहरादून/हल्द्वानी। कार्तिक उपाध्याय उत्तराखंड कृषि विभाग से सूचना के अधिकार के तहत निकले सरकारी दस्तावेजों ने करोड़ों रुपये के भुगतान और वसूली को लेकर गंभीर...

बड़ी खबर : पहली बरसात नहीं झेल सके 90 लाख के निर्माणाधीन पैदल पुल के पिलर, गुणवत्ता पर उठे सवाल

यमुनोत्री धाम के निकट गरुड़ गंगा पर बन रहा लोहे के गाडर का पुल निर्माण पूरा होने से पहले ही क्षतिग्रस्त — भूमि...

Related Posts