दुःखद :मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोग बुरी तरह घायल,एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषीकेश भेजा

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला स्थान / थराली: थराली / विकास खंड देवाल के अंतर्गत देवाल-सुयालकोट मोटर सड़क पर हुए एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से इस में सवार 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इनमें से दो घायलों की गंभीरता स्थिति को देखते हुए एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषीकेश के […]

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

स्थान / थराली:

थराली / विकास खंड देवाल के अंतर्गत देवाल-सुयालकोट मोटर सड़क पर हुए एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से इस में सवार 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इनमें से दो घायलों की गंभीरता स्थिति को देखते हुए एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषीकेश के लिए भेज दिया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 11 बजें एक मैक्स वाहन संख्या यूके11 टीए 1626 देवाल से सुयालकोट की ओर जा रही थी कि अचानक तलौर गांव के आबादी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो कर करीब 50 मीटर नीचे मकानों के पास जा गिरी।

जिस के कारण इस में सवार सुरेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह 36,पवन राम पुत्र रतन राम चालक 30, नरेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह 30 सभी कांडेई ग्राम निवासी के साथ ही गजेंद्र सिंह पुत्र जय वीर सिंह 30 निवासी तलौर के साथ ही देवी दत्त पुत्र शांति बल्लब 27 निवासी बमणबेरा घायल हो गए।

वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही तलौर सहित आसपास के ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।सभी घायलों को 108 एवं अन्य वाहनों के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में लाया गया जहां पर चिकित्सक डॉ शहजाद अली के नेतृत्व में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। 

सुरेंद्र सिंह एवं गजेन्द्र सिंह की गंभीरता स्थिति को देखते हुए दोनों को एयर एम्बुलेंस के जरिए एम्स ऋषीकेश के लिए रेफर कर दिया गया जबकि तीन अन्य घायलों को भी हाई सेंटर रेफर कर दिया गया हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थराली के उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार, नायब तहसीलदार रवी शाह, राजस्व उपनिरीक्षक नवल किशोर मिश्रा, प्रमोद नेगी,चौक इंचार्ज गजेन्द्र सिंह नेगी आदि मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। इसके साथ ही पीसीसी महावीर बिष्ट, प्रधान संघ देवाल के अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, हरेंद्र कोटेड़ी, यूकेडी नेता पुष्कर सिंह फर्स्वाण आदि भी बचाव कार्य में जुटे रहे।

 जबकि घटना की सूचना मिलते ही देवाल के ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू घटना स्थल एवं चिकित्सा लय पहुंचे जहां पर दो घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्होंने आपदा सचिव अमित नेगी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को घटना एवं घायलों की स्थिति की देखते हुए एयर एम्बुलेंस की मांग की।जिस पर सरकार ने एयर एम्बुलेंस भेजी गई।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts