हादसा: 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का 65 वर्षीय पर्यटक लापता,तलाश जारी

उत्तरकाशी, 27 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी  गोमुख यात्रा पर निकले महाराष्ट्र के 65 वर्षीय पर्यटक के कच्चीढांग के पास पैर फिसलने से करीब 130 मीटर गहरी खाई में गिरकर लापता होने से हड़कंप मच गया। हादसा शुक्रवार को चीडवासा से आगे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही शनिवार को एसडीआरएफ, वन विभाग, पुलिस और पोर्टरों की […]

उत्तरकाशी, 27 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी 

गोमुख यात्रा पर निकले महाराष्ट्र के 65 वर्षीय पर्यटक के कच्चीढांग के पास पैर फिसलने से करीब 130 मीटर गहरी खाई में गिरकर लापता होने से हड़कंप मच गया। हादसा शुक्रवार को चीडवासा से आगे हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही शनिवार को एसडीआरएफ, वन विभाग, पुलिस और पोर्टरों की 18 सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर खाई और आसपास के क्षेत्र में सघन तलाश अभियान शुरू किया।

हालांकि लगातार बारिश, बर्फबारी और खराब मौसम के कारण रेस्क्यू अभियान में कई तरह की चुनौतियां सामने आईं। देर तक तलाश के बावजूद लापता पर्यटक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से पांच पर्यटकों का दल गंगोत्री से गोमुख की ओर यात्रा पर निकला था। शुक्रवार को चीडवासा से आगे कच्चीढांग नामक स्थान पर 65 वर्षीय राम कुमार हनुमान गुप्ता, निवासी राजगढ़, महाराष्ट्र अचानक अपना संतुलन खो बैठे। पैर फिसलने के बाद वह रास्ते से करीब 130 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरे। हादसे के बाद उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।

18 सदस्यीय टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान की तैयारी शुरू की। शनिवार को गंगोत्री से एसडीआरएफ के छह जवान और चार नेपाली पोर्टर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। वहीं भोजवासा से वन विभाग के चार जवान, दो पुलिसकर्मी और दो पोर्टरों को भी अभियान में लगाया गया। कुल 18 सदस्यीय दल ने मौके पर पहुंचकर खाई में उतरकर तथा आसपास के संभावित स्थानों पर लापता पर्यटक की तलाश शुरू की।

टीम ने हादसे वाले स्थान के आसपास के क्षेत्र के साथ ही खाई के भीतर भी संभावित स्थानों को खंगाला। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सर्च ऑपरेशन में टीम को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है।

बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किल

गोमुख क्षेत्र में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। बारिश के साथ बर्फबारी और कम दृश्यता के चलते रेस्क्यू टीम को अभियान चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दुर्गम और फिसलन भरे रास्ते के साथ गहरी खाई में उतरना भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

खराब मौसम के कारण अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने में दिक्कतें आईं। मौसम में सुधार होने पर रेस्क्यू टीम द्वारा दोबारा सघन तलाशी अभियान चलाए जाने की बात कही जा रही है। प्रशासन संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहा है।

साथी पर्यटक गंगोत्री में रुके

लापता राम कुमार हनुमान गुप्ता के साथ यात्रा कर रहे अन्य पर्यटकों में दीपक छोटेलाल, शिवसेवक मोतीलाल और विशाल राम कुमार शामिल बताए गए हैं। अन्य पर्यटक फिलहाल गंगोत्री धाम के एक होटल में ठहरे हुए हैं। लापता पर्यटक के परिजन भी उनके साथ मौजूद हैं और रेस्क्यू अभियान की जानकारी लगातार ले रहे हैं।

फिलहाल प्रशासन और रेस्क्यू टीम की प्राथमिकता लापता पर्यटक का पता लगाना है। मौसम साफ होने के बाद तलाशी अभियान को और व्यापक किए जाने की उम्मीद है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग

नैनीताल। उत्तराखंड कैडर के आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी से जुड़े मामलों की सुनवाई से न्यायाधीशों के स्वयं को अलग करने का सिलसिला जारी है।अब...

जरूरी खबर: आज रविवार को खुले है बैंक, निपटा लें जरूरी काम । 28 से 30 सितंबर तक रहेगी हड़ताल

नई दिल्ली/देहरादून। बैंक ग्राहकों के लिए अगले कुछ दिन महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। 28 सितंबर से 30 सितंबर तक सरकारी बैंकों में तीन दिवसीय...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts